फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cock died and registerd case in police thana

पूर्व विधायक के बेटे ने मुर्गे की मौत पर थाने में दी तहरीर

Sun, 12 Sep 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Cock died and registerd case in police thana
पूर्व विधायक के बेटे ने मुर्गे की मौत पर थाने में दी तहरीर
विज्ञापन

महराजगंज। मुर्गे की मौत के मामले में पूर्व विधायक के बेटे ने सिंदुरियां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि मुर्गे को जहर देकर मार डाला गया है। इसका पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

सिंदुरियां थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण गांव के रहने वाले पूर्व विधायक स्व. दुक्खी प्रसाद के बेटे राजकुमार भारती ने शनिवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे। जब उन्होंने तहरीर दी तो हर कोई दंग रहा गया। बात मुर्गे की मौत होने की हुई। तहरीर के मुताबिक मुर्गे की हत्या करने का आरोप अज्ञात के खिलाफ लगाया गया है। जैसे ही इस बात की जानकारी अन्य लोगों को हुई तो इस बात की चर्चा हर तरफ होने लगी। राजकुमार भारती ने बताया कि घर पर मुर्गा पाल रखा हूं। तोता, कबूतर, मुर्गी एवं मुर्गा पालने का शौक है। परिवार के साथ महराजगंज जरूरी काम से आया था। बेटा विकास स्कूल से घर पहुंचा तो मुर्गा तड़प रहा था। थोड़ी ही देर में उसके सामने ही मुर्गे की मौत हो गई। ऐसा लगा रहा है कि किसी ने मुर्गे को जहर देकर मारा डाला है। मामले की जांच कर कसूरवार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने तहरीर मिलने के साथ ही मामले की जांच करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed