फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM Yogi pays tribute to Siswa MLA's wife

Maharajganj News: सिसवा विधायक की पत्नी को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi pays tribute to Siswa MLA's wife
विधायक के आवास पर परिजनों को ढांढस बंधाते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।  
23 अप्रैल को वृंदावन में हृदयाघात से हो गई थी बिंद्रावती देवी की मौत
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमसागर पटेल के ग्राम पिपरा बाबू स्थित आवास पर पहुंचे। सीएम ने विधायक की पत्नी बिंद्रावती देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिंद्रावती देवी का 23 अप्रैल को वृंदावन में धार्मिक यात्रा के दौरान निधन हो गया था।
मुख्यमंत्री ने विधायक प्रेम सागर पटेल से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सभी लोग परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 3.45 बजे तय था। मौसम खराब होने के कारण वह 5.35 मिनट पर विधायक के घर पहुंचे। 5.51 बजे मुख्यमंत्री निकल गए।
विज्ञापन

सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की धर्मपत्नी विंद्रावती देवी का निधन वृंदावन में 23 अप्रैल को हृदयाघात पड़ने के कारण हो गया था। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय त्रिमुहानी घाट पर विधि-विधान के साथ किया गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही। श्रद्धांजलि सभा में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिसवा विधायक के परिजनों में उनके पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल और पुत्र वधुएं रुचि पटेल, ज्योति पटेल और अनुराधा पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दिवंगत आत्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया। श्रद्धांजलि में सभी लोग भावमय थे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की। इस दौरान डीएम, एसपी, सीडीओ, समस्त एसडीएम, डीएफओ, विकास भवन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
सीएम के आगमन से पहले सोमवार को दोपहर में कोतवाली क्षेत्र के पिपरा बाबू में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कार्यक्रम स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड, आगमन-प्रस्थान मार्ग, पार्किंग स्थलों एवं सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सघन चेकिंग एवं ड्यूटी में लगाए गए पुलिस बल की ब्रीफिंग के संबंध में विशेष निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराए के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जनपद पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं पर सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed