{"_id":"62780babc2680a204012b692","slug":"cm-vivah-yojana-150-couple-marraige-on-27-maharajganj-news-gkp436169868","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 27 को, वैवाहिक बंधन में बधेंगे जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 27 को, वैवाहिक बंधन में बधेंगे जोड़े
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 27 को, वैवाहिक बंधन में बंधेंगे 150 जोड़े
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 27 मई को 150 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। योजना से संपूर्ण जिले को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में शादी कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 30-30 जोड़े को लाभान्वित किए जाने पर जोर होगा। योजना का लाभ उठाने के इच्छुक लोग 15 मई तक अपना आवेदन समाज कल्याण विभाग में कर सकते हैं।
ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में रहने वाली गरीब परिवार की बेटियों की शादी कराते के लिए शासन सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करता है। इस बार 27 मई को शादी का कार्यक्रम होना है। ऐसे में जिम्मेदारों की ओर से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 30-30 जोड़े का लक्ष्य निर्धारित करते हुए 15 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त आवेदनों में से पात्रता को ध्यान में रखते हुए जोड़ों को लाभान्वित करने का कार्य होगा। यदि आवेदन अधिक होंगे तो शेष लोगों को 10 जून को फिर प्रस्तावित शादी में लाभान्वित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनिवार्य रुप से जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।
-----
कोविड को ध्यान में रखते हुए कराई जाएगी शादी
मुख्यमंत्री सामूूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत शादी कार्यक्रम में कोविड गाइडलाइन का पालन कराने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम स्थल को पहले सैनिटाइज कराना होगा। वहां पर कूलर एवं आग से बचाव के दृष्टिगत फायर टेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। एक चिकित्सक दल भी मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
-----
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 30-30 जोड़ों की शादी कराई जानी है। ऐसे में इच्छुक आवेदक 15 मई तक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
सुधीर पांडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी