फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cm today in mahrajganj

Maharajganj News: आज आएंगे सीएम योगी, 28 अरब की देंगे सौगात

Sun, 09 Apr 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 09 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
cm today in mahrajganj
तैयारियों को दुरुस्त करने में जुटा रहा प्रशासन, 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और 914 का शिलान्यास करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले के भ्रमण पर आएंगे। वह जनपद के लोगों को 28 अरब की परियोजनाओं की सौगात देंगे। उनके आगमन को देखते हुए शनिवार को जिले का प्रशासनिक अमला कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को दुरुस्त कराने में जुटा रहा।

प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को तीन बजकर 30 मिनट पर जीएसवीएस स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और 28 अरब की 1,058 परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे। उनकी ओर से 144 योजनाओं का लोकार्पण होने से जहां आमजन को उसका त्वरित लाभ मिलेगा, वहीं, 914 परियोजनाओं के शिलान्यास से बड़ी संख्या में लोगों की मुश्किलों को दूर किए जाने की कवायद भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
एक अरब की लागत से बना बैकुुंठपुर बिजली उपकेंद्र
दो अरब की लागत वाली 250 किलोमीटर से अधिक तैयार सड़कें
19 करोड़ की लागत वाली सिंचाई विभाग की पांच परियोजनाएं
25 करोड़ की लागत वाली 11 पेयजल परियोजनाएं
चार करोड़ की लागत वाली पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाएं
लगभग तीन करोड़ की लागत वाला मनरेगा पार्क व खेल मैदान
दो करोड़ की लागत से निकायों में हुए पाइपलाइन विकास के कार्य
80 लाख की लागत वाला जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय

इन महत्वपूर्ण परियोजना का करेंगे शिलान्यास
18 अरब से अधिक लागत की 686 पाइप पेयजल परियोजनाएं
दो अरब से अधिक की सड़कों से जुड़ीं परियोजनाएं
35 करोड़ की लागत वाले नदी के किनारे तटबंधों पर सुरक्षात्मक कार्य
25 करोड़ की लागत वाले पर्यटन विकास से जुड़े कार्य
25 करोड़ की लागत वाले थानों में हास्टल बैरक निर्माण का कार्य
दो करोड़ की लागत से निकायों में वाटर प्लांट की स्थापना
कल्याण मंडप व गोशाला निर्माण का कार्य
16 करोड़ से सोहगीबरवां में लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर व ईको टूरिज्म के कार्य

कार्यक्रम स्थल पर 12 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 12 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ ही आम लोग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, टैबलेट व ट्रैक्टर का होगा वितरण
जीएसवीएस स्थित कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री की ओर से कुल 10 दिव्यांग लाभार्थियों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की जाएगी। वहीं, कृषि विभाग की ओर से पांच लाभार्थियों को ट्रैक्टर एवं परास्नातक व तकनीकी शिक्षा से जुड़े मेधावी विद्यार्थियों को 249 टैबलेट का भी वितरण होगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना समेत अन्य योजनाओं के लगभग पांच हजार लााभार्थियों को कार्यक्रम स्थल पर बुलाया गया है।

थ्री डी मॉडल से प्रदर्शित होंगी छह बड़ी योजनाएं
कार्यक्रम स्थल पर जिले की छह बड़ी परियोजनाओं के बारे में थ्री डी मॉडल टेबल के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी को जानकारी दी जाएगी। बड़ी परियोजनाओं में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का निर्माण, बहुउद्देशीय हब, राष्ट्रीय राजमार्ग, मेडिकल कॉलेज, जलजीवन मिशन व महराजगंज के पर्यटन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल के चारों तरफ दिखा बदलाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर से की गई व्यवस्था से बदलाव भी दिखा। हेलीपैड स्थल के चारों तरफ की दीवारों की रंगाई-पुताई हुई नजर आई। वहीं, कार्यक्रम स्थल के दीवारों की भी रंगाई कर उस पर आकर्षक चित्र बनाते हुए सकारात्मक वाक्य भी लिखे नजर आए।

शेफ हाउस व मुख्य मंच तक के मार्ग को कराएं समतल
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए शेफ हाउस व मुख्य मंच तक के मार्ग को समतल कराया जाए। हेलीकाॅप्टर के लैंडिंग को देखते हुए आसपास मौजूद ऊंचे छड़ों व खंभों को भी अतिशीघ्र हटवा दिया जाए। वीआईपी व मीडिया दीर्घा में भी थोड़ा बदलाव किया जाए।
ये बातें जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि लोकार्पण व शिलान्यास से जुड़े शिलापट़ों को व्यवस्थित रूप से लगवाया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री के हेलीपैड से लेकर मुख्य मंच तक के रूट प्लान, लाभार्थियों के बैठने की व्यवस्था, स्विस कॉटेज, मुख्य मंच, लाभार्थी दीर्घा आदि का निरीक्षण करते हुए भी कर्मियों को व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने का आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था व वाहनों की पार्किंग, आमजन के आगमन-प्रस्थान को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता गंगा सागर, जिला सूचनाधिकारी प्रभाकर मणि आदि मौजूद रहे।

16 सेक्टरों में बांटा गया है जनसभा स्थल
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि जनसभा में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जनसभा स्थल को 16 सेक्टरों में बांटा गया है। इसी प्रकार नगर को तीन सेक्टर में बांटते हुए पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। अत्याधुनिक ड्रोन व पुलिस की टीम के माध्यम से पूरी निगरानी की जा रही है। रविवार तक होटलों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।


650 पुलिस कर्मियों के भरोसे होगी कार्यक्रम की सुरक्षा
हेलीपैड व कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस विभाग ने अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सात पुलिस उपाधीक्षक, 35 इंस्पेक्टर, 100 उप निरीक्षक, 500 आरक्षी के साथ ही एक प्लाटून पीएसी व रूफ टाॅप सिक्योरिटी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed