फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM Photo Wiral with bad comments - FIR

आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करना युवक पर पड़ा मंहगा

Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
CM Photo Wiral with bad comments - FIR
सीएम का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया, केस
विज्ञापन

पुरंदरपुर (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम पंचायत के युवक पर मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ गया। राष्ट्रीय योगी सेना युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय योगी सेना युवा मोर्चा (गैर राजनीतिक हिंदू संगठन) के जिलाध्यक्ष मोनू प्रजापति ने एक युवक के विरुद्ध स्थानीय थाने में तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक एक ग्राम पंचायत थाना पुरंदरपुर निवासी अपनी फेसबुक आईडी से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करता रहता है। शनिवार शाम उसने अपनी फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट किया है। पुलिस ने रविवार को युवक पर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार राय ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed