{"_id":"642c86a265b84e695e0a69b4","slug":"cm-may-come-on-9-april-maharajganj-news-c-7-1-112550-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री
Wed, 05 Apr 2023 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
नौ अप्रैल को प्रस्तावित है प्रदेश के मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ अप्रैल को जिले के भ्रमण के दौरान विकास से जुड़ीं बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे जहां पूर्ण कार्यों का लोकार्पण करेंगे, वहीं, प्रारंभ होने वाले कार्यों का शिलान्यास। उनके भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।
मुख्यमंत्री जीएसवीएस इंटर कॉलेज में होने वाली जनसभा के दौरान नौतनवां में बहुउद्देशीय हब, इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट, केएमसी मेडिकल कॉलेज, जलजीवन मिशन, हाईवे प्रोजेक्टस व इंडो-नेपाल बाॅर्डर सड़क की बड़ी परियोजना का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही दिव्यांगों को सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन सभी कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी में जुटा है। अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को बेहतर ढंग से संपन्न कराए जाने की दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सभी विभाग अपनी तैयारियों काे समय से पूरा करें
महराजगंज। मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि सभी विभाग अपनी तैयारियों को समय से पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार मेें बड़ी योजनाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्य मंच, स्विस कॉटेज, दर्शक दीर्घा, पार्किंग सहित अन्य बिंदुओं पर तैयारियों को पूर्ण कर लिया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता गंगा सागर समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।