फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CM gave the mantra to Panchayats to be self-reliant

Maharajganj News: सीएम ने पंचायतों को दिया आत्मनिर्भर होने का मंत्र

Sat, 26 Oct 2024 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
CM gave the mantra to Panchayats to be self-reliant
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनपदवासियों को विकास की बड़ी सौगात देने के साथ ही ग्राम व नगर पंचायतों को आत्मनिर्भर होने का भी मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतें बेहतर ढंग से काम करें तो स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के बड़े अवसरों का सृजन कर सकती हैं। इससे न सिर्फ लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिलेगा। बल्कि, पंचायतों में भी आय सृजित होगी और इसका लाभ सभी को मिलेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय पर पंचायत सहायकों की नियुक्ति कर सरकार ने गांव के युवा को गांव में नौकरी दी। ऐसे ही सरकार ने गांव में पांच लोगों को रोजगार दिया। यही नहीं अन्नपूर्णा भवन में कोटेदारों को राशन के साथ साथ जनरल स्टोर की दुकान चलाने का भी आदेश दिया गया है। अगर वो चाहें तो गांव में दुकान का संचालन कर लाभान्वित हो सकते हैं। इसके साथ ही सीएम ने ग्राम व नगर पंचायतों में वेडिंग जोन का निर्माण करा कर गांव व कस्बों के ठेला व पटरी व्यवसायियों को उचित स्थान देकर उनसे मासिक भाड़ा लेकर पंचायतों का आय सृजन के साथ-साथ पंचायतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की भी बात कही। सीएम ने ग्राम व नगर पंचायत में अत्याधुनिक सामुदायिक हाल का निर्माण कराकर लोगों के मांगलिक कार्यों के लिए देकर उनसे उचित भाड़ा लेकर भी रोजगार व आय सृजन किया जा सकता हैं। उन्होंने जिले के अधिकारियों को भी निर्देश दिया कि इस दिशा में बेहतर कार्य करने वाले प्रधान व चेयरमैन को सम्मानित कर और लोगों को भी प्रेरित करें।
विज्ञापन

चौक से गहरा है नाथ परंपरा का नाता
महराजगंज। मिनी गोरखनाथ के नाम ने विख्यात जिले के चौक बाजार से नाथ परंपरा का गहरा नाता रहा हैं। बाबा गोरखनाथ से लेकर बाबा गंभीरनाथ और ब्रह्मलीन महंत दिग्विजय नाथ से होते महंत अवेद्यनाथ के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सबका चौक बाजार से आत्मीय लगाव रहा है। बाबा गोरखनाथ की तपोस्थली के रूप में जाने जाने वाला यह नगर सदियों से लोक आस्था का बड़ा केंद्र रहा है। जंगलों से घिरा बसा यह क्षेत्र से नाथ परंपरा से जुड़े गोरखनाथ मंदिर की दूसरी बड़ी केंद्र के रूप में जानी जाती हैं। गोरखनाथ मंदिर के सभी महंत चौक से भी वैसे भी जुड़े रहें जैसे गोरखपुर से, उनका लगाव चौक से भी काफी गहरा रहा हैं। शुक्रवार को चौक बाजार में बाबा गंभीरनाथ के मूर्ति का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1917 में बाबा गंभीरनाथ नाथ ने इस धराधाम से अपने भौतिक देह को त्यागा था। 107 वर्ष बाद चौक में बाबा गंभीरनाथ की प्रतिमा ने उनकी स्मृतियों को जीवंत कर दिया। ब्रह्मलीन महंत गंभीरनाथ सैकड़ों वर्ष पहले यहां आते थे। तब यहां सड़कें भी नहीं थी। मंदिर के हाथी से महंत गंभीरनाथ आते थे और यहीं रुकते थे। उनका इस क्षेत्र से गहरा लगाव था। वह स्थानीय लोगों के सुखदुख को भी जानते समझते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने संत निवास देखा, बच्चों को दुलारा
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गुरु गोरखनाथ मंदिर चौक पहुंचे और मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद सीएम सोनाडी देवी मंदिर पहुंचे और मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना किया। साथ ही मंदिर परिसर में पर्यटन विकास के तहत कराए गए कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से कार्य के बारे में जानकारी ली। इसके बाद सीएम ने संत निवास को भी देखा यहां मौजूद प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से मुलाकात की इस दौरान सीएम ने बच्चों से कविता सुनाने को कहा जिसपर एक छात्रा ने मुख्यमंत्री को कविता सुनाई। सीएम ने छात्रा से कविता के रचयिता का नाम पूछा जिस पर छात्रा ने बताया कि कविता रामधारी सिंह दिनकर की हैं, जिसपर सीएम ने प्रसन्नता जताते हुए छात्रा को शाबाशी दी और सभी बच्चों को दुलार करते हुए सभी को चाकलेट का पैकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान डीएम अनुनय झा, सीडीओ अनुराज जैन, एसपी सोमेन्द्र मीणा, एडीएम डॉ पंकज वर्मा आदि मौजूद रहे।
मिला मेडिकल काॅलेज तोहफा, पढ़ाई के इलाज आसान

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीपीपी मोड पर बने केएमसी मेडिकल काॅलेज का लोकार्पण किया। अब जिले में गंभीर बीमारियों का इलाज आसानी से हो जाएगा। वहीं मेडिकल पढ़ाई भी होगी। पात्रता के दायरे में आने वाले छात्र-छात्राओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। केएमसी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 200 करोड़ की लागत से 15 एकड़ में बने मेडिकल काॅलेज का भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस है। मेडिकल में 150 सीटों पर प्रवेश हो चुका है। मेडिकल काॅलेज बनने से जिले की 30 लाख की आबादी को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उनको गंभीर रोगों के इलाज के लिए गोरखपुर नहीं जाना पड़ेगा। नजदीक में इलाज की सुविधा होने से समय व रकम दोनों की बचत होगी। मेडिकल में बेहतर ढंग से पढ़ाई की सुविधा होने के साथ ही अत्याधुनिक संसाधन है, यहां पर हाईटेक ट्राॅमा सेंटर है। संवाद
-------------------------

चौक बाजार तो लखनऊ का हजरतगंज बन गया है
महराजगंज। सीएम योगी चौक बाजार में संबोधन के दौरान कहा कि आप लोगों को दिवाली के पहले ही तोहफा मिल गया है। चौक बाजार बाजार वालों के लिए तो सोने पे सुहागा है। जन सुविधा, विकास समेत अन्य बिंदुओं को सहेजते हुए उन्होंने कहा कि चौक बाजार में तो इतने काम हुए हैं कि यह तो लखनऊ के हजरतगंज जैसा बन गया है। सोनाडी में प्राइमरी स्कूल में हुए कार्यों की सराहना की। वहीं विकास योजनाओं की सौगात के बीच सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने महराजगंज शहर में बाईपास बनवाने की मांग की।
मंच पर सबसे पहले नीतू को चेक
महराजगंज। चौक बाजार में सीएम ने मंच से अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों को चेक किया। साथ ही नियुक्ति पत्र भी दिया। ग्राम्य विकास विभाग की योजना के तहत नीतू उपाध्याय को सबसे पहले 12 करोड़ का चेक दिया गया। इसके बाद रामू शर्मा को 20 लाख, संदीप गौड़ को 25 लाख, जनार्दन पटेल को 34 लाख का चेक मिला। वहीं सरिता को आवास की चाभी मिली। लेखपाल पूजा श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा अन्य लाभार्थियों को योजना के तहत चेक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed