फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clouds remained from morning till evening... Rain occurred in Kolhui and Brijmanganj.

Maharajganj News: सुबह से शाम तक छाए रहे बादल...कोल्हुई और बृजमनगंज में हुई बारिश

Tue, 10 Mar 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Clouds remained from morning till evening... Rain occurred in Kolhui and Brijmanganj.
महराजगंज। जिले भर में सोमवार की सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं कोल्हुई और बृजमनगंज क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। बादलों के कारण दिन के तापमान में हल्की कमी महसूस की गई, जबकि इससे पूर्व गर्मी बढ़ रही थी। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा। जबकि दो दिन पहले अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था।
विज्ञापन

मार्च माह के शुरुआत से ही सूर्य की तपिश तेज हो गई थी। आधे घंटे भी लोग धूप में खड़े नहीं हो पा रहे थे। लोग दिन में हाफ शर्ट में घूमते नजर आ रहे थे। दो दिनों से सुबह में धूंध छाया था। इसके बाद कड़ी धूप निकल आती थी। सोमवार को बादल छाने से मौसम सुहाना हो गया। वहीं कोल्हुई और बृजमनगंज में हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार से मराठवाडा तक जा रही मौसम द्रोणी के प्रभाव के कारण कुछ इलाकों में धुंध छाया है। सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा। 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है। कई स्थानों पर तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक बना रहने से मौसम गर्म रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते 14 मार्च से प्रदेश के तापमान में क्रमिक गिरावट आने और 15 मार्च से प्रदेश के तराई इलाकों के साथ-साथ कुछ इलाकों में इस सीजन की पहली बार हल्की वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed