फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clock tower will be inaugurated soon, vending zone will become attractive

Maharajganj News: घंटाघर का जल्द होगा लोकार्पण, आकर्षक बनेगा वेंडिंग जोन

Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 Feb 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Clock tower will be inaugurated soon, vending zone will become attractive
महराजगंज। शहर को सुंदर बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिया गया है। पहले चरण में मुख्य चौराहे पर घंटाघर बनकर तैयार हो गया है। रंगाई-पुताई हो चुकी है।इसका 13 फरवरी को लोकार्पण हो सकता है। वहीं वेंडिंग जोन को आकर्षक रूप देने के लिए बजट भी जारी हो गया है।
विज्ञापन

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत पटरी व्यवसायियों के लिए शहर के पार्क में एक मॉडल वेडिंग जोन का जल्द निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद को राज्य परियोजना स्वीकृति समिति की ओर से 40 फीसदी रकम भी जारी हो गई है।
विज्ञापन

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नगर पालिका परिषद ने पटरी व्यवसायियों के लिए एक मॉडल वेंडिंग जोन बनवाने के लिए डीआईपी को प्रस्ताव भेजा था। राज्य परियोजना स्वीकृति समिति ने हरी झंडी दे दी है। जल्द ही पुरानी तहसील से सटे पार्क के बीच 33.93 लाख रुपये की लागत से एक मॉडल वेडिंग जोन का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 13.752 लाख मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय कुमार झा ने बताया कि मॉडल वेंडिंग जोन में वेंडर्स के लिए 22 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। साथ ही शेड, प्रकाश व्यवस्था, जल, नाली, साफ सफाई आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। वेंडिंग जोन में छोटी गाड़ियों के पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। इसके अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस वेंडिंग जोन में टाउन वेंडिंग कमेटी (टीवीसी) के माध्यम से निचलौल रोड के विस्थापित होने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को पुनर्स्थापित किया जाएगा। इनका चयन लाटरी सिस्टम के आधार पर पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इस वेंडिंग जोन का संचालन टीवीसी और नगर पालिका परिषद की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद महराजगंज को मॉडल नगर पालिका के रूप में विकसित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के परिसर में आयोजित भारत नेपाल मैत्री महोत्सव के मंच पर नेपाल भारत का झ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed