फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleanliness drive launched, volunteers pledge to make people aware

Maharajganj News: स्वच्छता अभियान चला स्वयंसेवकों ने लोगों को जागरूक करने का लिया संकल्प

Tue, 24 Feb 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive launched, volunteers pledge to make people aware
राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के तहत गोष्ठी का किया गया आयोजन
विज्ञापन

नौतनवा। नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी काॅलेज में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सतपुड़ा और महात्मा गांधी दोनों इकाइयों ने एक साथ पूरे महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
साथ ही कार्यक्रम के दौरान चयनित ग्राम सभा पुरैनिहा में विशेष रूप से स्वच्छता अभियान चलाने पर जोर दिया गया और अग्रिम कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विमल कुमार यादव एवं महेंद्र कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छता से ही संक्रामक बीमारियों के प्रसार पर अंकुश लगाया का सकता है। सभी को अपने जीवन में सदैव इसे उतारने की जरूरत है। तभी वर्तमान और भावी पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन दे सकते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान परवेज अहमद, प्रियंका पासवान, राजेश यादव, राबिया खातून, प्रीति मोदनवाल, प्रियंका शर्मा, अंगद यादव, सुनील कुमार यादव, सर्वेश मिश्रा, गुलफ़्शा, निर्मला शर्मा, सुखराम सिंह, जुबैदा, सुष्मिता, मनीषा, शिव गौड़, अर्जुन, प्रीति, सरोज, साक्षी, नूरजहां, पंकज, संध्या, रागिनी, सुमन, प्रियंका, खुशबू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed