{"_id":"610d79988ebc3e88e96eb59d","slug":"cleanliness-campaign-dying-in-district-hospital-maharajganj-news-gkp4046666156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में दम तोड़ रहा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में दम तोड़ रहा स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
जिला अस्पताल परिसर में बने मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष के सामने बिखरा कूड़ा।
- फोटो : MAHARAJGANJ
जिला अस्पताल में दम तोड़ रहा स्वच्छता अभियान
महराजगंज। जिला अस्पताल में स्वच्छता अभियान दम तोड़ रही है। यहां सफाई व्यवस्था बदहाल है। मेडिकल बायोवेस्ट निस्तारण कक्ष तो है, लेकिन उसकी बाहर कूड़ा बिखरा पड़ा है। उसकी बदबू से मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। परिसर में बने पार्क की शोभा झाड़ियां बढ़ा रही हैं। इस पर जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
जिला अस्पताल के कूडे़दान कचरों से भरे हैं। वार्डों से निकलने वाले कूड़े को बायो मेडिकल वेस्ट कक्ष के सामने फेंक दिया जाता है। कास्मोपोलिटन स्कूल के प्रबंधक महेंद्रा नंद जायसवाल ने बताया कि करीब दो-तीन साल पहले जिला अस्पताल से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण करने व अस्पताल की स्वच्छता के लिए मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष तो बनाया गया, लेकिन इसका ठीक ढंग से उपयोग नहीं किया जा रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ती है।
राजीव नगर के रहने वाले आत्मराम गुप्ता ने बताया कि जिला अस्पताल जाने से डर लगता है। क्योंकि संक्रामक रोग का खतरा बना रहता है।
केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था बदहाल है। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ठीक नहीं है। मेडिकल बायोवेस्ट निस्तारण कक्ष के बाहर कूड़ा पड़ता रहता है। पार्क में बदबू के कारण दो मिनट रुकना मुश्किल हो जाता है। पार्क में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आईं हैं। कभी-कभी को छुट्टा पशु भी विचरण करते हैं।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एके राय ने कहा कि कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए अस्पताल परिसर में मेडिकल बायोवेस्ट कक्ष बनाया गया है। अस्पताल से निकलने वाला कूड़ा वहीं एकत्र किया जाता है। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई को विशेष ख्याल रखा जाता है। अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने की पूरी कोशिश है।
अस्पताल के पार्क में उगीं झाड़ियां
जिला अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों के लिए परिसर में पार्क बनाया गया है। इसमें अब मरीज और तीमारदार जाने से परहेज करते हैं। क्योंकि पार्क में झाड़ियां उग आईं हैं।