फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleanliness arrangements at Holika Dahan sites reviewed

Maharajganj News: होलिका दहन स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness arrangements at Holika Dahan sites reviewed
होली से पहले स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
विज्ञापन


महराजगंज। होली पर्व की तैयारियों के बीच नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने शनिवार को नगर के विभिन्न होलिका दहन स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने होली के दौरान होने वाले कूड़े के संभावित प्रभाव को देखते हुए साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया।



डॉ. पुष्पलता मंगल ने सबसे पहले दुर्गा मंदिर परिसर में स्थित सार्वजनिक शौचालय का जायजा लिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के मद्देनजर उन्होंने शौचालय की सफाई, पानी की उपलब्धता और रखरखाव की स्थिति का मूल्यांकन किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि होली के दौरान शौचालयों को पूरी तरह स्वच्छ और उपयोग योग्य बनाए रखा जाए।
विज्ञापन




इसके बाद अध्यक्ष ने आजाद नगर और गांधी नगर वार्ड का दौरा किया। यहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कूड़ा सड़कों पर न फैलने दें बल्कि निर्धारित समय पर सफाई कर्मचारियों को सौंपें ताकि नगर स्वच्छ रहे।साहूजी महाराज नगर स्थित पार्क में उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। घास-फूस, कूड़े के ढेर और बेंचों की स्थिति देखकर उन्होंने सफाई कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभासद सदरे आलम, सफाई पर्यवेक्षक इंद्राशन, कार्यालय सहायक संदीप सहानी समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed