फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cleaning workers angry over not getting salary, spread garbage in the town

Maharajganj News: वेतन नहीं मिलने से सफाई कर्मी आक्रोशित, कस्बे में फैलाया कूड़ा

Fri, 14 Jun 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 14 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Cleaning workers angry over not getting salary, spread garbage in the town
नगर पंचायत आनंदनगर कस्बे में फेंका गया सड़कों पर कूड़ा।
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर में ईओ और नगर पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद में अब आम जनता पिसने लगी है। सफाई कर्मचारी वेतन न मिलने से नाराज हैं। समस्या का समाधान न होता देख बृहस्पतिवार को सफाई कर्मचारियों ने नगर के मुख्य मार्गों सहित मोहल्लों में कूड़ा बिखरे दिया। कूड़े से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हो उठे। एसडीएम नवीन कुमार के हस्तक्षेप के बाद सफाई कर्मियों ने सड़कों से कूड़ा हटाया।
विज्ञापन

वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मियों ने मामले में किसी उच्चाधिकारी के हस्तक्षेप न होने से नाराज होकर दोपहर में सड़कों पर कूड़ा बिखेरने लगे। कस्बे का तहसील तिराहा, आंबेडकर तिराहा, मिल गेट सहित वार्ड देखते ही देखते कूड़े से पट गया। राहगीरों को दिक्कत होने लगी। कूड़े से उठती दुर्गंध से लोग परेशान हो गए। इसकी सूचना पर एसडीएम नवीन कुमार सफाई कर्मियों से मिलने पहुंचे। उन्होंने आम जनमानस को हो रही परेशानियों का हवाला दिया तो सफाई कर्मियों ने गलती मानते हुए सड़कों से कूड़ा हटाया। कर्मचारियों ने कस्बे में जुलूस भी निकाला। कर्मचारी नगर ने भ्रमण करते हुए वेतन नहीं तो काम नहीं के नारे भी लगाए। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमरजीत ने बताया कि फरवरी माह से ईओ व नगर अध्यक्ष के बीच विवाद चल रहा है। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है। इसके कारण घर चलाना कठिन हो गया है। बच्चों की पढ़ाई, दवाई व रोज के खर्च के लिए कर्मचारी परेशान हैं। हमेशा वेतन शीघ्र मिलने का सिर्फ आश्वासन मिलता है।
विज्ञापन


------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों का हड़ताल ईओ के मनमानी के कारण हो रहा है। जिन कर्मचारियों ने काम किया है। उनका वेतन व मानदेय पर प्रति माह हस्ताक्षर किया जाता है। जिन कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है, उनका वेतन रोक दिया गया है। फर्जी भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
-विजय लक्ष्मी जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत आनंदनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed