{"_id":"6490ad04a311462afe0eaaf6","slug":"cleaners-expressed-protest-by-taking-out-a-bike-procession-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-406-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाइक जुलूस निकाल कर सफाईकर्मियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाइक जुलूस निकाल कर सफाईकर्मियों ने जताया विरोध
Tue, 20 Jun 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर धरने में बैठे सफाई कर्मी।संवाद
फोटो
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों को पूरा कराने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाईकर्मियों ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए सोमवार को नगर में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। इसके बाद कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच कर धरना-प्रदर्शन करते हुए समस्याओं को दूर कराने की मांग की। संगठन ने मांगों से संबंधित व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष कांति सिंह ने कहा कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की अब तक सेवा नियमावली नहीं बनी है, जिससे कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनके हितों को ध्यान में रखते हुए अविलंब सेवा नियमावली बनाई जाए। प्रदेश महामंत्री बसंतलाल गौतम ने कहा कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति लंबे समय से नहीं हुई है, उसे अविलंब किया जाए।
गोरखपुर जिले के अध्यक्ष रमेश भारती ने कहा कि सफाईकर्मियों की ओर से अपने दायित्वों को बेहतर ढंग से निभाया जा रहा है, मगर बात जब उनके हितों की आ रही है तो शासन की ओर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं को लेकर यदि गंभीरता नहीं दिखाई गई तो सफाईकर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान जिला मंत्री रामजीत, कोषाध्यक्ष संदीप, सत्येंद्र दूबे, विजय प्रकाश साहनी, काशी चौधरी, सुनील गुप्ता समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
..
क्या है संगठन की मांग
- ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 20 प्रतिशत पद पदोन्नति के लिए सुरक्षित किया जाए
- सफाई कर्मचारियों का नाम पंचायत सेवक किया जाए
- सफाई कर्मियों को प्रधान के नियंत्रण से मुक्त किया जाए
- पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए
- सफाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे प्रदान किया जाए