{"_id":"6298fc2d7f74b13b5b31ce87","slug":"cleaner-cleaner-maharajganj-news-gkp439044031","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे कूड़ेदान बिखरे कूड़े शहर में स्वच्छता की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे कूड़ेदान बिखरे कूड़े शहर में स्वच्छता की पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी व्यवस्था बिगड़ी, हमारी आदत, शहर में स्वच्छता का घुट रहा दम
कई जगह लगा है कूड़े का अंबार, ठीक हाल में नहीं कूड़ेदान, लोग इधर-उधर फेंक रहे कचरा
शहर में लगे हैं 300 कूड़ेदान, देखभाल की कमी से बढ़ी दिक्कत
संजय कुमार पांडेय
महराजगंज। कांशीराम आवास। कालोनी की लोकेशन काफी प्राइम है। विकास भवन से इसकी दूरी बमुश्किल 500 मीटर है। कालोनी के लोग इसे अपने आवास की खासियत बताते हैं, लेकिन कालोनी में पहुंचते ही जो बदबू आपका स्वागत करती है, वह इसकी सारी अच्छाइयों पर भारी है। कालोनी में कूड़ा कूड़ेदान में नहीं, बल्कि रास्ते के किनारे बिखरा पड़ा है। शहर के स्वच्छ बनाने का दम भरने वाली नगर पालिका की व्यवस्था यहां बेदम नजर आती है। लोग आदतन मजबूर हैं। कूड़ा फेंकने के लिए कुछ दूर चलने की जहमत नहीं उठाते। घर से निकले और फेंक दिया। कुछ लोग कहते हैं कि स्वच्छता की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। कूड़ा कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए, लेकिन इस बात पर अमल कितने लोग करते हैं यह कालोनी में फैली गंदगी बयां कर देती है।
नगर पालिका का दावा है कि वह शहर को स्वच्छ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। मुख्य सड़क के अलावा कालोनियों में 300 कूड़ेदान लगाए गए हैं। सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है, जिससे कि शहर के साफ-सुथरा रखा जा सके। जगह-जगह कूड़ेदान लगाने की बात सही है, लेकिन देखभाल के अभाव में वे बदहाल हो गए हैं। अधिकतर जगह कूड़ेदान स्टैंड से टूटकर दूर कहीं सीधे तो कहीं लुढ़के नजर आते हैं। फरेंदा रोड पर कूड़ेदानों की स्थिति ज्यादा खराब है। केनरा बैंक के सामने, भारतीय स्टेट बैंक के पास एवं शास्त्री नगर मोहल्ले में कूड़ेदान स्टैंड से टूटकर अलग हो गया है। संवाद
------------
कोट-
- नगर में सफाई पर खास जोर दिया जा रहा है। सभी प्रमुख स्थानों पर कूडे़दान लगे हैं। मोहल्लों की सफाई के लिए कर्मियों की टीम लगाई गई है। घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था की गई है। अगर कहीं कूड़ादान टूटा है तो उसे दुरुस्त करा दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वे नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। कूड़ा यहां-वहां न फेंकें।
विज्ञापन
- कृष्ण गोपाल जायसवाल, अध्यक्ष, नगर पालिका महराजगंज
-----
शहर में सफाई व्यवस्था बहुत बेहतर नहीं है। स्वच्छता रैंकिंग में नंबर वन बनने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। सफाई की जिम्मेदारी नगर पालिका की है, लेकिन लोगों की भी जिम्मेदारी है कि कूड़ा इधर-उधर न फेंकें।
- डॉ. प्रियंका सिंह, शास्त्री नगर
----
नगर की स्वच्छता पर लोगों को भी ध्यान देने की जरूरत है। शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदार सिर्फ नगर पालिका प्रशासन की नहीं है। इसके लिए नगर वासियों को भी जागरूक होने की जरूरत है।
- पिंटू खरवार, कांशीराम आवास
------
शहर को साफ-सुधरा बनाए रखने के लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। हर दिन कूड़े का उठाना होना चाहिए। स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।
- वरुण पटेल, शास्त्री नगर
-----------------
शहर में सफाई पर और ध्यान देने की जरूरत है। लगभग हर जगह कूड़ेदान के आसपास गंदगी देखने को मिलती है। लोगों में भी जागरुकता की कमी है। जिम्मेदारी नगर पालिका की है, लेकिन नागरिक भी इससे पल्ला नहीं झाड़ सकते।
पवन सिंह, राजीव नगर