{"_id":"647accd1c675b441d6054634","slug":"class-nine-student-riding-a-bike-died-after-hit-by-bolero-in-maharajganj-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार कक्षा नौ के छात्र की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
Sat, 03 Jun 2023 10:56 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Jun 2023 10:56 AM IST
सार
पुरैना गांव के रहने वाले प्रिंस (18) बाइक से अपने दोस्त हीरा भारती (18) और सिराजुद्दीन (17) के साथ कहीं जा रहे थे। अहिरौली गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर बैठे हीरा भारती और सिराजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
महराजगंज जिले में घुघली थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के पास शुक्रवार की देर रात करीब 10:30 बजे बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत छात्र के परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां सभी रोते-रोते बेहोश हो जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, पुरैना गांव के रहने वाले प्रिंस (18) बाइक से अपने दोस्त हीरा भारती (18) और सिराजुद्दीन (17) के साथ कहीं जा रहे थे। अहिरौली गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि बाइक पर बैठे हीरा भारती और सिराजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: प्रेमी के साथ मिलकर पति को दी ददर्नाक मौत, गले पर लोहे का पाइप रखकर दबाया, फिर सीने पर बैठ गई पत्नी
विज्ञापन
दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत प्रिंस कक्षा नौ का छात्र था। उसके पिता प्रदीप शर्मा ट्रक चालक हैं। बड़े भाई दिल्ली में बिल्डिंग निर्माण का कार्य करते हैं। बहन काजल शर्मा कक्षा 6 की छात्रा है। मृतक की मां संजू शर्मा बताया कि प्रिंस रात के नौ बजे घर से निकला था। करीब डेढ़ घंटे बाद उसके मौत की सूचना आई।
थानाध्यक्ष घुघली नीरज राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैंl तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन