{"_id":"635045dd46c90d3e3314d0d3","slug":"class-6-student-strangled-to-death-with-a-rope-maharajganj-news-gkp4546596182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा छह के छात्रा की रस्सी से गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा छह के छात्रा की रस्सी से गला दबाकर हत्या
विज्ञापन

पनियरा। थाना क्षेत्र की ग्राम सभा रानीपुर के बगदुलरी में कक्षा 6 की छात्रा की रस्सी से गलाकर दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के गले पर रस्सी के साथ ही दाहिने हाथ में भी चोट के निशान हैं।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर गांव के रहने वाले राजेश सहानी रानीपुर बगदुलरी में मकान बनवाकर रहते हैं। बुधवार को वह अपने दो पुत्र व पत्नी को लेकर घर से कुछ दूरी पर धान की कटाई करा रहे थे। घर पर उनकी 13 वर्षीय बेटी खुशी मौजूद थी।शाम को लगभग 5 बजे के बीच खुशी (13) की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी गई। शाम को धान की कटाई के बाद उसका भाई दीपक व आदित्य घर पर आए तो देखा कि खुशी कमरे में पडी थी। उसको उठाकर बाहर लाया तो देखा गले में चोट के निशान मिले। परिजनों ने एक चिकित्सक को बुला कर दिखाया गया पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
घुघली। गोरखपुर-नरकटियागंज रेल मार्ग खुशहालनगर रेलवे स्टेशन फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत हो गई। बुधवार लगभग 4 बजे ग्राम सभा मेदनीपुर के अहिरौली टोला निवासी भूखू (55) खुशहालनगर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। जखिरा चौकी प्रभारी रमेशचंद्र वरूण ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
पिता पुत्र पर केस दर्ज
पनियरा। दहेज उत्पीडन के मामले में पिता व पुत्र पर केस दर्ज हुआ है। ग्राम सभा तेन्दुअहिया निवासी आशा देवी अपने पति प्रदीप विश्वकर्मा व ससुर सीताराम के खिलाफ पनियरा पुलिस को तहरीर दी। जिसमें उसने आरोप लगाया कि पति व ससुर हमको दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता है। थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपी पति प्रदीप विश्वकर्मा व ससुर सीताराम के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
फरेंदा। फरेंदा खुर्द के टोला रगड़गंज में एक युवक का शव छप्पर में फंदे के सहारे लटकता मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मे जुट गई। फरेंदा थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द निवासी प्रेम उर्फ मन्नू मद्धेशिया 35 का शव बुधवार दोपहर एक छप्पर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे लटकता मिला। युवक के घुटने जमीन पर थे और गले मे साड़ी का फंदा बंधा था। परिजन भी घर पर नहीं थे। गांव के बच्चों ने खेलते समय युवक के शव को देखकर शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।