{"_id":"620d3b9333412d380068c33a","slug":"clashes-between-police-and-protesters-in-butwal-nine-arrested-maharajganj-news-gkp4271640142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुटवल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुटवल में पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनौली। एमसीसी (मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन) के खिलाफ सीपीएन (माओवादी) और अन्य दलों ने बुधवार को नेपाल बंद का आह्वान किया। इसका असर यह रहा कि रुपनदेही जिले में बुधवार सुबह से आवागमन में ठप रहा। बंद के चलते सिद्धार्थ और ईस्ट-वेस्ट हाईवे को बंद कर दिया गया। हड़ताल के कारण बाजार, दुकानें और स्कूल बंद रहे। रुपनदेही जिले के बुटवल में झड़प होने पर नौ प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार लोगों में सीपीएन-रुपनदेही जिला सदस्य नवीन थारू (नाथू), युवा समन्वयक संतोष सुबेदी, माधव नुपाने, राम बहादुर थारू, सीपीएन-क्रांतिकारी माओवादी नेता प्रेम सुबेदी, प्रगति राणा, राजू भुजेल, साइंटिस्ट सोशलिस्ट कम्युनिस्ट पार्टी के शशि विक और तुलराज विक शामिल हैं। पुलिस ने सभी को बुटवल बस पार्क से गिरफ्तार किया। बुटवल क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक थगा बहादुर केसी ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों को सड़क पर तैनात किया गया था। सड़क जाम और प्रदर्शन कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुछ जगहों पर प्रदर्शन कर रहे नेताओं के बीच पुलिस से झड़प हो गई है।
क्या है एमसीसी
- मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन (एमसीसी) समझौते के तहत अमेरिकी अनुदान सहायता स्वीकार करने के मुद्दे पर नेपाल के राजनीतिक दलों के बीच काफी मतभेद हैं। जिन पर प्रतिनिधि (संसद) सभा में विचार किया जा रहा है। नेपाल और अमेरिका ने 2017 में एमसीसी समझौते पर हस्ताक्षर किया था। अमेरिकी विदेश मंत्री के सहायक डोनाल्ड लू ने बीते बृहस्पतिवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा, सीपीएन-माओवादी प्रमुख पुष्पकमल दहल ‘प्रचंड’ और मुख्य विपक्षी दल सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष के पी शर्मा ओली के साथ टेलीफोन पर अलग-अलग बातचीत की थी। जिसका विरोध अन्य दल कर रहे हैं।