फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Clash among transgender individuals over territory division; vehicle vandalized.

Maharajganj News: एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों में मारपीट, वाहन में तोड़फोड़

Fri, 04 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Clash among transgender individuals over territory division; vehicle vandalized.
मारपीट में वाहन चालक भी घायल, पीड़ित पक्ष के किन्नरों ने थाने में जाकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

महराजगंज। एरिया बंटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को पनियरा थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। एक गुट ने दूसरे के सदस्यों को मार पीटकर उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और वाहन चालक को भी मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। वहीं भीड़ का फायदा उठा कर आरोपी पक्ष मौके से भाग निकला।
घटना के संबंध में बताया गया है कि बृहस्पतिवार को पनियरा क्षेत्र के एक गांव में चारपहिया वाहन पर बैठकर कुछ किन्नर बधाई लेने जा रहे थे। कप्तानगंज, कुशीनगर निवासी राहुल वाहन चला रहा था। किन्नरों का वाहन जैसे ही धगरहवां गांव के पास पहुंचा, चार पहिया गाड़ियों में भरकर आए दूसरे गुट के किन्नरों ने घेर लिया।
विज्ञापन

आरोपी किन्नरों ने मारपीट करने के साथ ही वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर डाला और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीड़ित पक्ष की ओर से क्षेत्र के लगभग दो दर्जन किन्नर मौके पर पहुंच गए। फिर थाने जाकर अपने अंदाज में कार्रवाई की मांग करने लगे, इससे थाने में अफरातफरी मची रही। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed