फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Claims of providing better facilities to women fail

महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने का दावे फेल

Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Claims of providing better facilities to women fail
महिलाओं को बेहतर सुविधाएं देने का दावे फेल
विज्ञापन

मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम की रफ्तार धीमी, पर्याप्त स्टाफ की तैनाती नहीं, स्टाफ नर्स के स्वीकृत हैं 75 पद, तैनाती 50 की
महराजगंज। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। मानक के अनुसार स्टाफ की तैनाती नहीं होने के कारण मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रमों की प्रगति ठीक नहीं है। विभाग के दावे और हकीकत में अंतर है। जिले में एएनएम के 519 स्वीकृत पद हैं, लेकिन तैनाती 390 एएनएम की है। ऐसे में स्वास्थ्य योजनाओं का बेहतर ढंग से संचालन होने में परेशानी हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संविदा पर एएनएम के 519 पद स्वीकृत हैं। इसमें 129 पद रिक्त है। स्टाफ नर्स के कुल 75 पद स्वीकृत हैं, जिसमें 50 स्टाफ नर्स की तैनाती है। इसमें भी 25 पद रिक्त है। मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम के तहत संविदा पर चिकित्सकों के चार स्वीकृत पद के विपरीत तीन डॉक्टर तैनात हैं। निश्चेतक के तीन पद स्वीकृत हैं। इसमें किसी भी निश्चेतक की तैनाती नहीं हो सकी है। तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद स्वीकृत है, लेकिन केवल एक ही स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती हो सकी है। इसमें भी दो पद लंबे समय से खाली है। मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम को गति देने के लिए पर्याप्त स्टाफ की तैनाती नहीं होने से महिलाओं को बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

शास्त्री नगर की संगीता ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में महिलाओं के बेहतर इलाज की सुविधा नहीं है। जरूरत पड़ने पर निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है। चौक बाजार की रहने वाली ज्योत्सना ने बताया कि विभाग के दावे और हकीकत में बहुत फासला है। सच्चाई यही है कि स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर ढंग से इलाज की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मातृत्व सुरक्षा कार्यक्रम का बेहतर ढंग से संचालन किया जा रहा है। समय समय पर कार्यक्रम की समीक्षा कर कमियों को ठीक कराने का प्रयास किया जाता है। स्वीकृत पद के सापेक्ष तैनाती के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया है। वर्तमान में जो व्यवस्था है, उसमें बेहतर ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास जारी है।
डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed