फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Christian community busy in preparations for Christmas, churches started decorating

Maharajganj News: क्रिसमस की तैयारियों में जुटा मसीही समुदाय, सजने लगे चर्च

Tue, 19 Dec 2023 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Christian community busy in preparations for Christmas, churches started decorating
नौतनवा। मसीही समुदाय 25 दिसंबर को क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाएगा। 24 की मध्यरात्रि प्रभु यीशु जन्म लेंगे। इसके बाद क्रिसमस का जश्न शुरू होगा। मसीही समाज के लोग प्रभु यीशु मसीह के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं। घरों व चर्चा की साफ-सफाई की जा रही है। पुरोहित व मसीही समुदाय अनुयायियों के घर-घर जाकर प्रभु के आगमन पर उनके स्वागत के लिए तैयार रहने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन


क्राइस्ट द किंग चर्च नौतनवां में क्रिसमस पर्व मनाने की तैयारी चल रही है। पूरा चर्च रंग बिरंगी झालरो, स्टार , क्रिसमस ट्री, पुष्प आदि से सजाया जा रहा है। चर्च के बगल में चरनी (गोशाला) बनाई जा रही है जहां प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। चरनी की तैयारी में जुटे फादर सोबिन ने बताया कि क्रिसमस पर्व बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मसीही समुदाय द्वारा मनाया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। 22 दिसंबर को बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 23 दिसंबर को सेंटा क्लॉज के साथ कैरोल गीत और प्रार्थना करते हुए मसीही समुदाय के लोगों के घर घर जाकर प्रभु यीशु मसीह का संदेश दिया जाएगा। शाम साढ़े पांच बजे से रात नौ बजे तक चर्च में प्रार्थना की जाएगी। 24 दिसंबर को रात 10 बजे पूजा अर्चना किया जाएगा और प्रभु यीशु मसीह के जन्म के अवसर पर विश्व शांति के लिए प्रार्थना करेंगे। गौशाला में विशेष प्रार्थना और कैरोल गीत होगी। फादर सोबिन ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म एक गौशाला में हुआ था। पूरे मानव जाति को बचाने के लिए ईश्वर पुत्र होते हुए भी प्रभु यीशु ने एक साधारण इंसान के रूप में जन्म लिया था। क्रिसमस दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार है यह शांति प्रेम और खुशी का त्योहार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed