फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chocolate-biscuit shop, selling liquor and ganja

Maharajganj News: चॉकलेट-बिस्कुट की दुकान, बेच रहे शराब-गांजा

Mon, 26 Jan 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Chocolate-biscuit shop, selling liquor and ganja
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्रामसभा रामपुर चकिया टोला करनौती में चॉकलेट-बिस्कुट की दुकान की आड़ में गांजा और देसी शराब बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित रूप से दुकान से अवैध नशे का सामान बेचे जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में दुकान की मेज पर चॉकलेट, टॉफी, ब्रेड समेत रोजमर्रा का सामान रखा नजर आता है। आरोप है कि ग्राहकों की मांग पर दुकानदार देसी शराब का टेट्रा पैक और 100 से 1,000 रुपये तक की गांजा की पुड़िया उपलब्ध करा रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

माहौल बिगड़ने की शिकायत : स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दुकान बाहर से सामान्य किराना दुकान की तरह दिखाई देती है, लेकिन अंदरखाने अवैध नशे का कारोबार किया जा रहा है। सुबह से शाम तक नशेड़ियों की भीड़ लगी रहने से गांव का माहौल खराब हो रहा है और लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान रिहायशी इलाके में स्थित होने के कारण नाबालिगों पर भी गलत प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत पहले भी स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग से की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अवैध कारोबारियों के हौसले बढ़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed