फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children will go on field trip at departmental expense

Maharajganj News: विभागीय खर्च पर भ्रमण पर जाएंगे बच्चे

Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 24 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Children will go on field trip at departmental expense
महराजगंज। नए साल की शुरुआत इस बार परिषदीय स्कूलों के लिए खास होगी। जनवरी के पहले सप्ताह में जिले के 100 परिषदीय स्कूल के बच्चों को विभाग ऐतिहासिक व महापुरुषों की भूमि का भ्रमण कराएगा। इसके लिए विभाग ही भ्रमण के खर्च की व्यवस्था करेगा। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय से बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र प्राप्त हुआ है। इसमें नए वर्ष में जिले के 100 विद्यार्थियों को ऐतिहासिक या महापुरुषों की भूमि पर भ्रमण के लिए ले जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। विभाग जिले के विद्यार्थियों को काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर, कुशीनगर अथवा मगहर ले जाने के लिए तैयारी कर रहा है। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को चिह्नित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। फरेंदा और सदर ब्लॉक से 10-10 और बाकी अन्य ब्लाकों से 8-8 विद्यार्थियों को चयनित के लिए निर्देश दिए गए हैं। दिसंबर के दूसरे पखवाड़े तक सभी बीआरसी से विद्यार्थियों की सूची मांगी गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता ने बताया कि जिले के विद्यार्थियों को किसी ऐतिहासिक अथवा महापुरुषों से जुड़े क्षेत्र का भ्रमण कराने ले जाना है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। बच्चों को कहां ले जाना है अभी यह नहीं तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed