फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children suffering from diarrhea, cough and fever, increasing number

Maharajganj News: दस्त, खांसी और बुखार से पीड़ित हो रहे बच्चे, बढ़ी संख्या

Fri, 27 Feb 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Children suffering from diarrhea, cough and fever, increasing number
जिला अस्पताल में मरीज की जांच करते डॉक्टर रंजन मिश्रा। 
जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों रोजाना पहुंच रहे 60-70 बच्चे
विज्ञापन

न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड में 25 भर्ती, डॉक्टर सतर्कता की दे रहे सलाह
महराजगंज। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ नजर आई। विशेष रूप से बाल रोग विभाग में पिछले एक सप्ताह में छोटे बच्चों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई। डॉक्टरों के अनुसार, रोजाना बाल रोग विभाग में 60 से 70 बच्चे दस्त, खांसी व बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले 30 से 40 बच्चे आते थे।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजन मिश्रा ने बताया कि मौसम में हो रहे बदलाव, प्रदूषण और अनुचित खान-पान के कारण बच्चों में ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि छोटे बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए। बाहर का तला-भुना, ठंडा या अस्वच्छ भोजन बिल्कुल न दें। बच्चों को साफ-सुथरा, पौष्टिक और घर का बना भोजन ही खिलाएं। साथ ही, मच्छरों से बचाव के लिए रात में सोते समय जरूर मच्छरदानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि डेंगू, मलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोग भी बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड में 25 भर्ती
डॉ. रंजन मिश्रा ने कहा कि समय पर साफ पानी पिलाना, हाथ धोना और टीकाकरण सुनिश्चित करना इन समस्याओं से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। वहीं जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट वार्ड में 32 बेड्स पर 25 नवजात भर्ती हैं। इनमें अधिकांश समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चे शामिल हैं, जो जन्म के बाद रोते नहीं हैं या रोने में कमजोर होते हैं। कई बच्चों में पीलिया की समस्या गंभीर रूप से देखी जा रही है, जबकि कुछ में सांस लेने में तकलीफ जैसी जटिलताएं हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे मामलों में माताओं की देखभाल, समय पर जांच और उचित पोषण बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed