{"_id":"6872ab854acee5a193041715","slug":"children-of-government-secondary-schools-will-be-able-to-do-o-level-course-along-with-12th-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154385-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे 12वीं के साथ कर सकेंगे ओ लेवल कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे 12वीं के साथ कर सकेंगे ओ लेवल कोर्स
Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को ओ-लेवल का सर्टिफिकेट कोर्स कराया जाएगा। कोर्स के तहत विद्यार्थियों को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई के दौरान 4 माड्यूल की परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पास करने पर माड्यूल वार प्रमाण पत्र दिया जाएगा। कक्षा 12वीं तक सभी माड्यूल पास करने वाले विद्यार्थियों को ओ लेवल का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
जिले में कुल 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं जिसमें 6,000 के आसपास नामांकन हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद पिछले दो वर्षों से विशेष सुविधा से जोड़कर इन स्कूलों की अलग पहचान स्थापित करने का प्रयास कर रही है। निर्धारित कोर्स के तहत पहला मॉड्यूल पास करने वाले छात्रों को ट्रिपल सी और चारों मॉड्यूल में अपनी दक्षता साबित करने वाले छात्र-छात्राओं को ओ-लेवल का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
राजकीय सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए प्रतिवर्ष एक माड्यूल निर्धारित होगा। विद्यार्थी इसकी परीक्षा देंगे और उत्तीर्ण होने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पहले माड्यूल को उत्तीर्ण करने के बाद ट्रिपल-सी का प्रमाण पत्र किया जाएगा, यह प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में नई भर्ती के लिए उपयोगी है। विद्यार्थी निरंतर कक्षा 12 तक नीलिट के ओ-लेवल पाठ्यक्रम को पढ़ता है और सभी माॅड्यूल में पास हो जाता है तो ओ-लेवल आधारित प्रोजेक्ट जमा कराया जाएगा। साथ ही 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विद्यार्थी को ओ-लेवल का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।