फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children observed planting earth day

बच्चों ने पौधरोपण कर मनाया पृथ्वी दिवस

Tue, 23 Apr 2019 01:21 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 23 Apr 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
Children observed planting earth day
बच्चों ने पौधरोपण कर मनाया पृथ्वी दिवस - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले के विभिन्न स्कूलों में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके प विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। कास्मोपोलिटन स्कूल में पौधरोपण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
विज्ञापन


  कास्मोपोलिटन स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित पौधरोपण, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने भागीदारी भी की। प्रबंधक महेंद्रानंद जायसवाल ने कहा कि हर वर्ष पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को मनाया जाता है। स्कूल के प्रधानाचार्य एसनए सिंह ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर निशा, शाहिदा, सुमन, अर्चना, सुनीता, नीलम, दीप्ति, दिव्या, उमाशंकर, अजहर, राजू, कृषत्न्ण मोहन, नसीमुद्दीन आदि मौजूद रहे।  दी पैरामाउंट एकेडमी के छात्रों ने पृथ्वी दिवस पौधरोपण किया।। पौधरोपण में आंचल अग्रहरि, सुरभि तिवारी, सौम्या मिश्रा, श्रेया सिंह, अंकित ओझा, विनय यादव, नवनीत रौनियार एवं अमन वर्मा ने प्रतिभाग किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में अदिति पटेल प्रथम, उदय सिंह द्वितीय, अलिशा राव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक विजय बहादुर सिंह एवं प्रधानाचार्य आरएन श्रीवास्तव ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पंडित दीनदयाल इंटरमीडिएट कालेज में छात्रों ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी को बचाने के लिए संकल्प लिया। नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार बचपन प्ले स्कूल तथा एबी इंटरनेशनल स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों को पृथ्वी की रक्षा व सुरक्षा के बारे में  जानकारी दी गई। विद्यालय की डायरेक्टर अंजली ने पृथ्वी दिवस के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed