फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children are suffering from heat...studying outside the classroom

Maharajganj News: गर्मी से बच्चे बेहाल...कक्षा से बाहर कर रहे पढ़ाई

Sun, 27 Jul 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Children are suffering from heat...studying outside the classroom
प्राथमिक विद्यालय बसहिया खुर्द में फर्श पर लेटकर पढ़ाई करते गर्मी से बेहाल बच्चे।
परतावल। परिषदीय स्कूलों में व्याप्त अव्यवस्था छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। भीषण गर्मी में सुविधाओं के अभाव में छात्र बीमार पड़ रहे हैं। शनिवार को पड़ताल में परिषदीय विद्यालयों में बच्चे गर्मी से बेहाल दिखे।
विज्ञापन

गर्मी से बचने के लिए कहीं बच्चे क्लास के बाहर बैठे मिले तो कहीं फर्श पर लेटकर पढ़ाई करते हुए दिखाई दिए। अधिकतर जगह छुट्टी होने पर तेज धूप से खुद को बचाते हुए जल्दी घर पहुंचने की जद्दोजहद करते नजर आए।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय बसहिया खुर्द में 11:45 बजे गर्मी से बेहाल कुछ बच्चे क्लास के बाहर बैठकर पढ़ाई करते हुए दिखे। कुछ बच्चे क्लास के अंदर फर्श पर लेटे हुए थे। बच्चों ने बताया कि फर्श पर ठंडक महसूस हो रहा है। गर्मी की वजह से स्कूल आने वाले छात्रों की संख्या भी काफी कम थी। बच्चों को पढ़ा रही सहायक अध्यापक अराधना दूबे ने बताया कि बिजली रहती है तो गर्मी से काफी राहत मिलती है। अत्यधिक कटौती के कारण गर्मी में समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय परतावल बाजार में 11:55 बजे बच्चे अपने कक्षाओं में पढ़ाई करते हुए मिले। कक्षाओं में पंखे तो लगे हैं, लेकिन बिजली न रहने से उसका लाभ छात्र-छात्राओं को नहीं मिल पा रहा है। इस विद्यालय में अध्ययनरत लगभग 211 छात्र-छात्राएं गर्मी से बेहाल रहे।
प्रधानाध्यापक अशोक सिंह ने बताया कि बिजली रहने पर तो स्थिति कुछ हद तक संभली रहती है, लेकिन बिजली कटते ही समस्या बढ़ जाती है। परिसर में तीन इंडिया मार्का हैंडपंप हैं, जिसमें से सिर्फ एक हैंडपंप का पानी ही पीने योग्य है। एक साल के अथक प्रयास के बाद उस हैंडपंप का रिबोर कराया गया है। दो हैंडपंप अभी भी दूषित पानी दे रहा है।

प्राथमिक विद्यालय परसा बुजुर्ग में समय लगभग 12:10 बजे बच्चे कक्षा में बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके माथे पर पसीना दिख रहा था। भीषण गर्मी की वजह से विद्यालय में पंजीकृत 73 छात्रों की अपेक्षा महज 40 बच्चे ही स्कूल आए थे।
दो कक्षाओं की जिम्मेदारी अकेले संभाल रहे शिक्षा मित्र विजय प्रताप सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी में छात्रों को संभालना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed