फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Child dies after being struck by lightning; uncle and a woman suffer burns.

Maharajganj News: बिजली गिरने से बच्चे की मौत, चाचा व एक महिला झुलसी

Tue, 30 Jun 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being struck by lightning; uncle and a woman suffer burns.
परसामलिक। सोनौली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हनुमानगढ़िया टोला सोहनी में सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे बालक की मौत हो गई। जबकि बगल के खेत में काम कर रहे चाचा और एक अन्य महिला झुलस गई। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी रतनपुर भेजा गया जहां घायल महिला और युवक का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची सोनौली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया। गांव के सीवान में बादलों की गरज-चमक और बारिश के दौरान खेत में लोग धान की नर्सरी निकाल रहे थे। इसी बीच बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर आयुष चौरसिया (12) गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं बगल के खेत में काम कर रहे उसके चाचा महेश चौरसिया (28) और अनीता (36) भी झुलस गईं।
विज्ञापन

आसपास के लोगों की मदद से तीनों को सीएचसी रतनपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने आयुष चौरसिया को मृत घोषित कर दिया। अनीता और महेश का सीएचसी में उपचार चल रहा है। मृतक दो भाईयों में सबसे छोटा था। हादसे से माता मुन्नी देवी, पिता सुरेश चौरसिया व बड़ा भाई आरुष का रो-रोकर बुरा हाल है। इसको लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में चारों तरफ मातम पसर गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह ने बताया कि हनुमानगढ़िया टोला सोहनी में बिजली गिरने से एक बालक की मौत हो गई है। एक महिला समेत दो अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने सीएचसी रतनपुर जाकर शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed