फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Child dies after being crushed under trolley

Maharajganj News: ट्रॉली के नीचे दबकर बालक की मौत

Sun, 31 May 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Child dies after being crushed under trolley
घटना के बाद परिजनों में मची चीख-पुकार, गांव में शोक
विज्ञापन

कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारगढ़ में शनिवार शाम ट्रॉली के नीचे दबकर एक मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, ग्राम शिकारगढ़ निवासी प्रदीप शर्मा का आतिश (12) घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान वहां खड़ी मिट्टी लदी ट्रॉली के पास जाकर वह उसके पिछले हिस्से को पकड़कर झूलने का प्रयास करने लगा। ट्रॉली एक गड्ढे के पास खड़ी थी। बच्चे की झूलने दौरान पहिया मिट्टी में धंस गया और ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर आतिश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व ग्रामीण तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस दर्दनाक हादसे को लेकर गांव में मातम का माहौल है। इस संबंध में एसओ कोल्हुई कुंअर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed