फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Child died due to drowning in pond at maharajganj

महराजगंज: मामा की शादी में आए भांजे की पोखरी में डूबने से मौत, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 12 May 2022 12:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 May 2022 12:07 PM IST
सार

अखिलेश यादव की शादी नेवास पोखर के टोला रामनगर में हुई है। शादी की रस्म समाप्त होने के बाद सब लोग सोने चले गए। भोर में भांजे आनंद की खोज होने लगी तो नहीं मिला। काफी खोजबीन करने के बाद लोगों ने पोखरी में तलाशना शुरू किया जहां उसका शव मिला।

विज्ञापन
Child died due to drowning in pond at maharajganj
पोखरी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेवास पोखर के टोला रामनगर में मामा की शादी में आए भांजे की पोखरी में डूबने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गोनहा निवासी आनंद (9) अपने मामा अखिलेश यादव की शादी में आया था। शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह बगल के रिश्तेदार के घर सोने चला गया। उनका घर पोखरी के किनारे है। वह रात में उठा तो खाली जमीन समझकर पोखरी में चला गया, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भवानीपुर निवासी अखिलेश यादव की शादी इसी थाना क्षेत्र के नेवास पोखर के टोला रामनगर निवासी जय हिंद यादव की बेटी के साथ हुई। अखिलेश यादव धूमधाम से  बुधवार को बारात लेकर पहुंचे। शादी की रस्म समाप्त होने के बाद सब लोग सोने चले गए। भोर में भांजे आनंद की खोज होने लगी तो नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी खोजबीन करने के बाद लोगों ने पोखरी में तलाशना शुरू किया जहां उसका शव मिला। शादी की खुशी के चंद घंटों में मातम में बदल गई। प्रभारी निरीक्षक पनियारा संजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed