{"_id":"64920254098e3ffde20c02e7","slug":"child-died-due-to-drowning-in-minor-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-487-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: माइनर में डूबने से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: माइनर में डूबने से बच्चे की मौत
Wed, 21 Jun 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
गोरख के रोते बिलखते परिजन।संवाद
महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा टोला शीतलापुर स्थित माइनर में बच्चे की डूबने से हुई मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पतरेंगवा टोला शीतलापुर निवासी विशाल का मकान देवरिया शाखा की नारायणी नहर से अकटहवा फाटक से निकली माइनर के पास है। मंगलवार को दिन में उनका डेढ वर्षीय बेटा गोरख घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह माइनर में गिर गया। उस वक्त गोरख की मां कमली घर के अंदर काम कर रही थीं।
गोरख के माइनर में गिरने के बाद परिजन उसे खोजने लगे, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। एक घंटे बाद वह अपने घर से पचास मीटर की दूरी पर माइनर पुल के पास नहा रहे गांव के बच्चों के पैर में फंस गया। बच्चों के शोर मचाने पर उसे माइनर से निकाला गया। पिता विशाल अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस को सूचना दिए बिना परिजनों ने शव को दफना दिया। संवाद