{"_id":"65d3775974ae149a730a25d0","slug":"chief-ministers-mass-marriage-will-be-held-on-24th-february-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116126-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 24 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 24 फरवरी को होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
Mon, 19 Feb 2024 09:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 19 Feb 2024 09:14 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा ने 24 फरवरी को पांच विधान सभाओं में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सदर में महालक्ष्मी लॉन में सामूहिक विवाह के लिए नोडल अधिकारी अतुल कुमार को खंड विकास अधिकारी सदर नियुक्त किया गया है। विकास खंड परिसर परतावल के लिए अमरनाथ पांडेय विकास खंड अधिकारी परतावल को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विकास खंड परिसर निचलौल में शमा सिंह खंड विकास अधिकारी निचलौल, नौतनवा में विकास खंड परिसर लक्ष्मीपुर के लिए नोडल अधिकारी अमित मिश्रा खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर को नामित किया गया है। विधानसभा फरेंदा के सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज परिसर में कृष्णकांत शुक्ल, खंड विकास अधिकारी फरेंदा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि शांति एवं सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, यातायात, खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया है। सफाई की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत को निर्देशित किया गया है।