फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chief Minister's Health Fair: Patients were seen troubled by weather-related diseases

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला : मौसम जनित बीमारियों से परेशान दिखे मरीज

Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 07 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Health Fair: Patients were seen troubled by weather-related diseases
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें मौसम परिवर्तन के चलते सबसे अधिक सर्दी-खांसी, बुखार, शुगर, दमा और सांस फूलने की समस्या से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद आवश्यक दवाएं देने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौसागर में सुबह 10:20 बजे डॉ. संजय मिश्रा मरीजों का इलाज करते मिले। वहां इलाज के लिए पहुंची कौशल्या ने बताया कि उन्हें एक सप्ताह से बुखार है, जिसका इलाज पहले धानी बाजार में हुआ था। कोई लाभ नहीं हुआ। मेले में जांच कराने पर उन्हें टाइफाइड की पुष्टि हुई और 15 दिन की दवा दी गई। वहीं, विनीता ने बताया कि उनके पांच वर्षीय बेटे को तेज खांसी और बुखार है। उन्होंने कई निजी अस्पतालों से इलाज कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने बिना खून जांच कराए दवा दी, लेकिन खांसी के लिए सिरप नहीं दी गई।
विज्ञापन

11:45 बजे सिसवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. ईश्वर चंद मरीजों का इलाज करते नजर आए। मरीज शंकर ने बताया कि उनके बेटे को बुखार के चलते सांस फूल रही है। कई डॉक्टरों से इलाज कराने के बावजूद आराम नहीं मिला। मेले में डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवा देकर स्थिति में सुधार न होने पर जिला अस्पताल भेजने की सलाह दी। सौरभ ने बताया कि उन्हें शुगर की परेशानी है और तीन दिन से बुखार व खांसी हो रही है। मेले में उन्हें सिर्फ बुखार की दवा दी गई, लेकिन शुगर की दवा नहीं मिली। दोपहर 1:15 बजे इंदिरानगर नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार मरीजों का इलाज करते दिखे। मरीज गोलू ने बताया कि वह दमा से पीड़ित है और इलाज के लिए मेले में पहुंचा था। डॉक्टर ने दो दिन की दवा दी और आराम न मिलने पर जिला अस्पताल जाने की सलाह दी। सुकन्या देवी ने बताया कि उनकी छह वर्षीय बेटी को तेज बुखार, खांसी और जुकाम है। डॉक्टर ने बुखार की दवा तो दी, लेकिन खांसी की दवा नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के दौरान सभी डॉक्टरों को नियमित ड्यूटी करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed