फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chief Minister's birthday celebrated with worship and tree plantation

Maharajganj News: पूजन पाठ एवं पौधरोपण कर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Sat, 06 Jun 2026 03:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's birthday celebrated with worship and tree plantation
विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने बहादुरशाह नगर वार्ड स्थित कोटही माता मंदिर में की पूजा
विज्ञापन

नौतनवा। विधायक ऋषि त्रिपाठी एवं चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार की सुबह नगर के बहादुरशाह नगर वार्ड स्थित कोटही माता मंदिर में पूज-अर्चना किया। इसके बाद पौधारोपण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया।
विधायक एवं चेयरमैन ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। इस दौरान सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल मद्धेशिया, अनिल जायसवाल, संजय पाठक, राहुल दूबे, दुर्गेश कुमार, लल्लू जायसवाल, मक्खन मौर्या, वरिष्ठ लिपिक रमाशंकर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, रवि त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीपुर ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने केक काटकर मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर स्थित राजीव गांधी पीजी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वामी विवेकानंद इकाई की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश प्रजापति के नेतृत्व में स्वयं सेवक एवं सेविकाओं ने काॅलेज परिसर में अमरुद, आंवला, सागौन, शीशम, आम आदि विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार,
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फरेंदा क्षेत्र के तमाम जगहों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। फरेंदा क्षेत्र के सूरपार नर्सरी के सेमरहनी गांव में विधायक वीरेंद्र चौधरी ने पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ दिलाया। रेंजर सुशील कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। इस दौरान डिप्टी रेंजर अरुन सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रशेखर चौधरी, देवेश चौधरी सहित तमाम लोग रहे। 102 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंद नगर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed