फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chhath will start today with non-food

नहाय-खाय के साथ आज शुरू होगा छठ

Tue, 24 Oct 2017 12:12 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 24 Oct 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chhath will start today with non-food
नहाय-खाय के साथ आज शुरू होगा छठ - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। सूर्योपासना का महापर्व छठ की शुरुआत मंगलवार को नहाय खाय के साथ होगी। इस बीच सोमवार को घरों से लेकर बाजार और घाटों तक चहल-पहल बढ़ गई। फल व पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं। श्रद्धालुओं का हुजूम दिन भर जरूरी सामान की खरीदारी में जुटा रहा। महिलाएं घाट पर वेदिका बनाने और पूजन सामग्री की व्यवस्था के साथ साफ-सफाई में तल्लीन रहीं। छठ के पारंपरिक गीत वातावरण में गूंजने लगे हैं। सुदूर शहरों से छठ मनाने के लिए लोग घर लौट आए हैं।

विज्ञापन

शास्त्री सुशील चंद उपाध्याय ने बताया कि भगवान सूर्य की उपासना का पर्व छठ मंगलवार को पंचमी के दिन खरना है। इस बीच महिलाएं आंशिक उपवास रखेंगी। दिन में व्रत रखने के उपरांत शाम को स्वच्छता से धुले स्थान पर चूल्हा स्थापित कर अक्षत, धूप, दीप व सिंदूर से पूजा करेंगी। तत्पश्चात प्रसाद के लिए रखे आटे से रसियाव - रोटी बनाएंगी। उसके बाद चौक में ही खरना करेंगी। रोटियां बनाने के बाद बचे हुए आटे से एक छोटी सी रोटी बनाकर रखेंगी, जिसे ओठगन कहते हैं। तीसरे दिन व्रत की समाप्ति पर इसी रोटी को खाकर व्रत तोड़ेंगी।

विज्ञापन


खरना के पूर्व हथेली के आकार की बनी हुई तस्तरी में धूप देने के बाद थाली में परोसे हुए संपूर्ण सामान में से थोड़ा-थोड़ा लेकर डालेंगी, इसे अग्नि जिमाना कहते हैं। उसके बाद अग्रासन या गऊ ग्रास निकालने के बाद ही महिलाएं भोजन करेंगी। खरना करने के बाद बचा हुआ भोजन परिवार के सभी सदस्यों में प्रसाद स्वरूप बाटेंगी। उसके बाद बृृृहस्पतिवार को व्रत रखेंगी और शाम को ढलते सूर्य को अर्ध्य देंगी। शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही तीन दिवसीय छठ पर्व का समापन हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed