फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chhath festival begins with Nahay-Khaay, tight security at the ghats

Maharajganj News: नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू, घाटों पर रहेगी कड़ी सुरक्षा

Sat, 25 Oct 2025 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahay-Khaay, tight security at the ghats
छठ को लेकर सजे बाजार।
महराजगंज। जिले में छठ पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बार तीन नगर पालिका महराजगंज, नौतनवा, सिसवा और सात नगर पंचायत पनियरा, निचलौल, सोनौली, बृजमनगंज, परतावल, आनन्दनगर, घुघली के घाटों पर छठ पूजा का आयोजन होगा। इसके अलावा 882 ग्राम पंचायतों में स्थित तालाब और पोखरों पर भी छठ घाट बनाए गए हैं। घाटों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने घाटों और आसपास के मार्गों की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पूजा स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों पर महिला और पुरुष सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही खुफिया एजेंसी, पीएसी और महिला सुरक्षा दल भी मुस्तैद रहेगा। इस बार छठ पूजा में लगभग पांच लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। चूंकि यह पूजा महिलाओं के प्रमुख आयोजन वाली है, इसलिए सुरक्षा की व्यवस्था को और कड़ा किया गया है।
विज्ञापन

छठ पर्व को बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह चार दिवसीय पर्व होता है, इसमें पहले दिन नहाए-खाए, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय पर्व का समापन होता है। नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में घाटों पर छठ पूजा आयोजित होती है। जिला प्रशासन की ओर से घाटों की सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिले के विभिन्न नगर पालिका और नगर पंचायतों के घाटों पर रोशनी की व्यवस्था, साफ-सफाई और आवागमन के लिए विशेष मार्ग बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed