फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Check the expiry date before making purchases...otherwise you will have to pay heavily

Maharajganj News: एक्सपायरी डेट देख करें खरीदारी...वरना पड़ेगा भारी

Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 26 Feb 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Check the expiry date before making purchases...otherwise you will have to pay heavily
फरेंदा मार्ग पर स्थित मार्ट में रखा गया खाने पीने का सामान।
महराजगंज। एक्सपायरी देखकर खाद्य सामग्री नहीं खरीदे तो सेहत खराब हो जाएगी। बड़े-बड़े चमकदार बोर्ड वाले शोरूम में भी एक्सपायरी सामानों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

धंधेबाजों ने एक्सपायरी सामान को खपाने की व्यवस्था बना ली है। गली-मोहल्लों में खुले डिपार्टमेंटल स्टोर एक्सपायरी माल से भरे हैं। जिम्मेदार इससे बेखबर हैं। वहीं खराब गुणवत्ता वाले सामग्री के सेवन से सेहत पर इसका असर पड़ रहा है। डिब्बा बंद सामग्री खरीदने के पहले एक बार जांच जरूर कर लें।
विज्ञापन

मंगलवार को शहर में बस स्टेशन के आगे बढ़ने पर एक दुकान पर युवक मिला। वह टमाटर सॉस का एक पैक लेकर दुकानदार से कुछ बात कर था। पूछताछ में पता चला की एक्सपायर था। इसे वापस करने लाया था। दुकानदार वापस करने को लेकर तमाम तरह के तर्क दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात रही की युवक के पास कोई बिल भी नहीं था, जिससे यह साबित हो सके कि इसी दुकान से खरीदा गया। काफी देर बाद दुकानदार से टमाटर सॉस का पैकेट वापस ले लिया। शहर में एक दुकान पर ग्राहक और दुकानदार के बीच हुई नोकझोक तो महज एक नमूना है। ऐसे हर रोज शहर के किसी न किसी हिस्से में होता रहता है।
दुकानों में आकर्षक पैकेट में एक्पायरी डेट वाले सामानों को धड़ल्ले से बेच दिया जाता है। कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार एक दो स्थानों से सामान नष्ट करा दिया जाता है। गली मोहल्लों में खुल रहे डिपार्टमेंटल स्टोर में बिक्री अधिक है नहीं, लिहाजा वहां एक्सपायरी माल भी रैक में पड़ी रहती है।
सूत्रों की माने तो कुछ डिपार्टमेंटल स्टोर संचालक ब्रांडेड के साथ-साथ लोकल कंपनी का भी माल रखते हैं। उनका कहना होता है कि मोहल्लों में ऐसे ग्राहक भी आते हैं, जो कीमत देखकर सामान खरीदते हैं। कम कीमत से लेकर अधिक कीमत तक सामान उपलब्ध रहते हैं। जैसे खाद्य तेल में 160 रुपये लीटर से लेकर 120 रुपये लीटर तक का होता है।

एक ब्रांडेड आइटम के साथ कुछ लोकल ब्रांड भी रखते हैं। डिपार्टमेंटल स्टोर में मध्यम वर्ग के लोग पहुंच रहे हैं।
सस्ता व एक ही जगह सारा सामान मिलने की उम्मीद में पहुंचे लोग कई बार एक्सपायरी सामान भी खरीद लेते हैं। वहीं नमकीन, आटा, चावल, सूजी, बेसन आदि को पैकेट के बजाय खुले डिब्बे में रखकर बेचा जा रहा है, जिससे उसके बारे में ग्राहक को पता भी नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed