फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   cheating through loan ap

लोन एप से चल रहा था ठगी का धंधा, कॉल सेंटर से ठगी के मामले में 213 लोग हिरासत में

Wed, 27 Jul 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
cheating through loan ap
लोन एप से चल रहा था ठगी का धंधा, कॉल सेंटर से ठगी के मामले में 213 लोग हिरासत में
विज्ञापन

भैरहवा (नेपाल)। बुटवल में पकड़े गए कॉल सेंटर से भारतीयों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। इसके लिए लोन एप को जरिया बनाया गया था। नेपाल पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में कॉल सेंटर में कार्यरत कुल 213 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों में एक भारतीय समेत 78 पुरुष हैं। भारतीय को छोड़ शेष सभी नेपाली नागरिक हैं, जो 12 हजार से 18 हजार रुपये के वेतन पर काम कर रहे थे। हिरासत में लिए गए भारतीय का नाम निरंजन निवासी बोध गया (बिहार) है।
विज्ञापन

एसपी रूपनदेही रवींद्र रेग्मी का कहना है कि बुटवल के कॉल सेंटर से सिर्फ भारतीयों को ही कॉल किया जा रहा था। मामले की जांच में भारतीय पुलिस से भी मदद मांगी गई है। यदि कोई भारतीय इस मामले में शिकायत करना चाहता है तो वह रूपनदेही जिला पुलिस के 00777985707555 नंबर पर संपर्क या व्हाट्सएप कर सकता है। शिकायत के लिए नेपाल पुलिस की अधिकृत मेल आईडी dprupandehi@nepalpolice.gov.np पर मेल भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हो रही थी ठगी
प्ले स्टोर में तमाम एप हैं, जिसके माध्यम से 1,000 से 20,000 रुपये तक ऋण दिए जाते हैं। डिजिटल रूप में अपना बैंक विवरण देकर कर्ज लिया जाता है। लेकिन, नियम व शर्तों का हवाला देकर ऋणधारकों से एक सप्ताह में 40 फीसदी कमीशन काट लिया जाता था। फिर रकम जमा करने के लिए कॉल सेंटर की युवतियों से फोन कराया जाता था। कॉल रिकॉर्ड कर कर्र्ज लेने वाले व्यक्ति के बौद्धिक स्तर की जांच की जाती थी। फिर उसे सुनियोजित तरीके बार-बार फोन कर धमकी दी जाती थी। सोशल मीडिया एकाउंट से उसके मित्रों को चिह्नित कर कर्ज वाली बात वायरल कर देने की बात कही जाती थी। कर्ज लेने वाले कई लोगों को हनी ट्रैप का शिकार भी बनाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed