{"_id":"65c3f008e8127089c908fe4a","slug":"cheating-of-rs-9-lakh-in-the-name-of-getting-job-in-railways-maharajganj-news-c-7-1-gkp1053-458820-2024-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर नौ लाख की ठगी
Thu, 08 Feb 2024 11:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:11 AM IST
सार
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जिले के एक युवक से नौ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। मामले में लखनऊ निवासी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
cyber fraud
- फोटो : iStock
विस्तार
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर जिले के एक युवक से नौ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर धमकी दी गई। मामले में लखनऊ निवासी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पनियरा क्षेत्र के गोनहा गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह की मुलाकात कुछ साल पहले अटेसुवा बीकेटी थाना-इंटोजा, लखनऊ निवासी अमर सिंह से हुई। अमर सिंह ने अखिलेश को बताया कि उसकी पहुंच सचिवालय तक है। उच्चाधिकारियों से उसके अच्छे संबंध हैं। अब तक बहुत से लोगों को नौकरी दिला चुका हूं। तुम्हें भी रेलवे में स्टेशन मास्टर की नौकरी दिला दूंगा। अखिलेश ने झांसे में आकर अमर सिंह को पांच लाख रुपये दे दिए।
कुछ समय बाद अमर सिंह ने बताया कि अधिकारी और रकम की मांग कर रहे हैं। नौकरी चाहिए तो और पैसे देने पड़ेंगे, नहीं तो जो पांच लाख रुपये दिए हो वह भी डूब जाएंगे। इसके बाद अखिलेश ने अमर सिंह को 2021 में चेक से ढाई लाख और नकद तीन लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। लंबे समय तक नौकरी न लगने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी टाल-मटोल करता रहा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
थक हारकर अखिलेश ने मुख्यमंत्री जनता दर्शन में इसकी शिकायत की। इस पर पुलिस ने अमर सिंह पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस संबंध में एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामला सामने आने के बाद केस दर्ज कर विवेेचना की जा रही है।