फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cheated of Rs 25.45 lakh on the pretext of better pension plan

Maharajganj News: बेहतर पेंशन प्लान का झांसा देकर 25.45 लाख की ठगी

Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 25 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Cheated of Rs 25.45 lakh on the pretext of better pension plan
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के इमिलियां निवासी एक व्यक्ति से जीवन बीमा में बेहतर पेंशन प्लान का झांसा देकर 25.45 लाख की ठगी कर ली गई। पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर आरोपी एजेंट के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इमिलियां गांव निवासी पीड़ित त्रियुगीनाथ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में दाखिल वाद में बताया कि श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव निवासी मनीष गिरी से एक वर्ष पहले संपर्क हुआ। फिर दोनों लोगों के बीच आपसी संबंध भी बढ़ गए। उस दौरान मनीष गिरी ने अपने को एक बीमा कंपनी का एजेंट बताया। एजेंट मनीष के साथ वह कई बार गोरखपुर स्थित बीमा कंपनी के शाखा पर भी गए थे।
विज्ञापन

इसी बीच उन्होंने शिकारपुर स्थित अपना मकान बेंच दिया। एजेंट मनीष गिरी ने बताया कि उनके पास एक बेहतर पेंशन प्लान है, जिसमें एकमुश्त 2545000 रुपये जमा करने पर 10 साल तक हर माह 34,849 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

त्रियुगी नाथ को यह भी बताया गया कि लाभांश 2500000 रुपये पर ही मिलेगा। शेष 45000 रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा रहेगी, जो 10 साल के बाद रिफंड की जाएगी। ऐसे में मनीष गिरी की ओर से 10 साल का प्रतिमाह की दर से एक पेपर दिया गया गया। प्लान आकर्षक प्रतीत होने पर उन्होंने रकम जमा करने की योजना भी बना ली। उन्होंने 25 अक्तूबर 2023 को अपने खाते से मनीष गिरी को 2500000 रुपये दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर 26 अक्तूबर 2023 को खाते के माध्यम से ही 45000 रुपये भी दिया। उसके दो दिन बाद मनीष की ओर से उन्हें एक दस्तावेज दिया गया, जिसमें सभी प्रकार की जानकारी थी। इतना ही नहीं जमा रकम का बांड एक सप्ताह में मिलने का आश्वासन दिया गया, लेकिन नियत अवधि समाप्त होने के बाद भी उन्हें बांड नहीं मिला।

आशंका होने पर कंपनी में पहुंचकर पूछताछ की तो पता चला कि उनके नाम से पेंशन प्लान के लिए कोई रकम ही नहीं जमा की गई है। भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा के अनुसार मामले में आरोपी मनीष गिरी निवासी चौपरिया थाना श्यामदेउरवा पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed