{"_id":"6893aa0bcb6ec644470c1db9","slug":"cheated-in-the-name-of-job-in-merchant-navy-chased-away-after-two-months-of-training-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156582-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी, दो माह प्रशिक्षण के बाद भगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर ठगी, दो माह प्रशिक्षण के बाद भगाया
Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार के श्रवण कुमार वर्मा को उनके पड़ोसी ने मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 55,000 रुपये का चूना लगा दिया।
झांसा देने के लिए मुंबई के एक इंस्टीट्यूट में दो माह प्रशिक्षण दिलाने के बाद भगा दिया। मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी ग्राम मदरहा ककटही टोला चौतरवां निवासी रामअशीष पर पुलिस ने केस दर्ज किया। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहदुरी बाजार निवासी श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने 10वीं तक पढ़ाई की है। रोजगार की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात पड़ोसी थाना पुरंदरपुर की ग्राम मदरहा ककटही टोला चौतरवां निवासी रामअशीष चौहान उर्फ विक्की से हुई। रामअशीष ने श्रवण को बताया कि 80,000 रुपये प्रशिक्षण शुल्क और 25,000 रुपये सीडीसी शुल्क जमा करने पर उनकी नौकरी मर्चेंट नेवी (मुंबई) में फ्रेशर के पद पर पक्की हो जाएगी। पड़ोसी होने के कारण श्रवण ने रामअशीष पर भरोसा कर लिया।
श्रवण ने बताया कि 10 जनवरी 2025 को उन्होंने रामअशीष को 10,000 रुपये नकद दिए और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। इसके बाद, धीरे-धीरे उन्होंने रामअशीष और उनके भाई जय किशुन चौहान उर्फ पिंटू के फोन पे और गूगल पे खातों में कुल 55,000 रुपये हस्तांतरित किए। नौ अप्रैल 2025 को रामअशीष के कहने पर उनके भाई जय किशुन ने श्रवण को मुंबई बुलाया।
विज्ञापन
वहां पहुंचने पर जय किशुन ने श्रवण को टॉर्क टेक्निक्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, क्वालिटी मैरीटाइम एजुकेशन में 14 अप्रैल 2025 से 14 जून 2025 तक प्रशिक्षण दिलवाया। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संस्थान ने श्रवण को सूचित किया कि उनकी फीस अभी तक जमा नहीं की गई है, जिसके कारण उन्हें सर्टिफिकेट नहीं दिया जा सकता।
श्रवण ने आरोप लगाया कि रामअशीष और जय किशुन ने उनके साथ छल करते हुए उनके 55,000 रुपये हड़प लिए। इस धोखाधड़ी से आहत श्रवण ने थाना कोल्हुई में लिखित शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
शिकायत पर थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी।