{"_id":"623f60af0a5c3c1711360f17","slug":"chc-superitendent-inspected-vacination-center-maharajganj-news-gkp4311927130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित टीकाकरण में हिला हवाली मिली तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित टीकाकरण में हिला हवाली मिली तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
सदर सीएचसी अधीक्षक ने किया टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण
महराजगंज। टीकाकरण में लापरवाही हुई तो कार्रवाई की जाएगी। बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है। सूची तैयार कर टीकाकरण से वंचित बच्चों एवं गर्भवती की सूची तैयार करें।
यह बातें सदर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने कहीं। वह शनिवार को सदर सीएचसी क्षेत्र के सरडीहां में नियमित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। उस समय केंद्र पर 8 गर्भवती और 14 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं की हिमोग्लोबिन आदि की जांच करें। उन्होंने कहा कि सभी एएनएम, आशा अपने अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं और बच्चों का ड्यूलिस्ट समय से तैयार रखें। स्वास्थ्य योजनाओं के संचालन में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी। इस मौके पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्यप्रताप सिंह, यूनिसेफ के डॉ. अनिल तोमर, एएनएम रागीनी, अनिता, राधिका, नगीना आदि मौजूद रहे।