फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CHC superintendent with poor progress should bring reforms

Maharajganj News: खराब प्रगति वाले सीएचसी अधीक्षक लाएं सुधार

Tue, 19 Dec 2023 08:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 19 Dec 2023 08:08 PM IST
विज्ञापन
CHC superintendent with poor progress should bring reforms
महराजगंज। सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव की प्रगति बढ़ाएं। शासन की ओर से संचालित सभी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे। ये बातें मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीना वर्मा ने कही। वह सदर सीएचसी सभागार में जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ बैठक कर रहीं थीं। उन्होंने खराब प्रगति वाले सीएचसी अधीक्षकों को सुधार लाने की चेतावनी दी। उन्होंने प्रसव इकाई की क्रियाशीलता, जन्म मृत्यु पंजीकरण, मंत्रा एप पर फिडिंग, नसबंदी प्रगति, समय से उपस्थिति, मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने अधीक्षकों को निर्देश दिया कि प्रेरणा एप पर पांच स्कूलों के भ्रमण की सूचना को अपलोड करते रहे। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के कार्य की समीक्षा करते रहे, जिससे हेल्थ वेलनेस सेंटर की प्रगति बढ़ाई जा सके। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम को लेकर जरूरी निर्देश दिया। इस मौके पर डॉ. बीर बिक्रम सिंह, डॉ. अमित बिक्रम, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed