{"_id":"5bd0c56ebdec221e2f5b5839","slug":"chc-reached-dm-khami","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पहुंचे डीएम खामी देख हुए खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पहुंचे डीएम खामी देख हुए खफा
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पहुंचे डीएम खामी देख हुए खफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज/लक्ष्मीपुर। सीएचसी लक्ष्मीपुर में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम अमरनाथ उपाध्याय ने मंगलवार को देर रात सीएचसी लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कमियां मिलीं।
निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उन्होंने सीएमओ को फोन कर नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश दिया। वहीं, मरीजों व उनके तीमारदारों से बात कर उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी ली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में मरीजों को बाहर की दवा लिखने, गर्भवती महिलाओं से फार्म भरवाने के नाम पर रकम वसूल किए जाने, प्रसूताओं को भोजन व दूध आदि न दिए जाने, डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में रात्रि निवास न किए जाने आदि की शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके अलावा अस्पताल में दलालों का बोलबाला होने की भी शिकायत की गई थी। लोगों की तरफ से की गईं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिम्मेदारों को दायित्व के प्रति सचेत रहने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गंदगी मिली। कई कर्मचारी भी उपस्थित नहीं दिखे। सीएचसी की बदहाली देख डीएम ने सीएमओ को फोन कर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही दुर्व्यवस्था के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर अवगत कराने का निर्देश भी दिया। इस दौरान एसडीएम नौतनवां मदन कुमार, नायब तहसीलदार नौतनवां रवि सिंह, डॉक्टर अतुल श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट रामकृष्ण जायसवाल, वीरेन्द्र राव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।