फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   chc incharge inspection related news

टीकाकरण की खराब प्रगति पर दो एएनएम का वेतन रूका

Wed, 12 Oct 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
chc incharge inspection related news
महुअवा में बुधवार को सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ.केपी सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्र पर टीकाकरण सत्र का निर? - फोटो : MAHARAJGANJ
टीकाकरण की खराब प्रगति पर दो एएनएम का वेतन रूका
विज्ञापन

महराजगंज। गर्भवती महिलाओं, बच्चों को लगने वाले टीका में लापरवाही मिलने पर सदर सीएचसी अधीक्षक ने बुधवार को दो एएनएम का वेतन रोक दिया। वहीं गांव की आशा कार्यकर्ता से भी जवाब तलब किया है।

सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बताया कि महुअवां गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया गया। यहां जून से 12 सिंतबर के केवल 16 लाभार्थियों का ही टीकाकरण किया गया था। बुधवार को कुल 9 बच्चों व 3 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया था। जिसमें से दो गर्भवती और चार बच्चे केंद्र पर टीकाकरण के लिए आए थे। ऐसे में यहां तैनात एएनएम, आशा द्वारा अपने दायित्व का ठीक ढंग से निर्वहन नहीं किया जा रहा है।ऐसे में संबंधित दोनों एएनएम को टीकाकरण की प्रगति सुधार होने तक वेतन रोक दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक ने बताया पटेल नगर में टीकाकरण केंद्र में निरीक्षण के समय यहां सूची के अनुसार बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा था। मौके पर ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक सूर्य प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed