{"_id":"62ab7c5d67556d3fad0ddc5f","slug":"chawkidars-protest-at-dm-office-maharajganj-news-gkp440565246","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दिया धरना
विज्ञापन
चौकीदारों ने डीएम कार्यालय के सामने दिया धरना
महराजगंज। ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना दिया। चौकीदारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर सेवा स्थायी करने के साथ ही वेतन बढ़ाने की मांग की।
संगठन के प्रदेश सचिव शिव कुमार ने कहा कि चौकीदारों के हितों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। खाकी वर्दी, पैंट, शर्ट, लाल टोपी, जूता, बेल्ट आदि मुहैया कराया जाय, जिससे जनता की नजर में चौकीदार, पुलिस के अंग के रूप में देखें जाएं। महंगाई के दौर में ग्राम प्रहरियों को मात्र 2500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में वादा हुआ था कि भाजपा सरकार बनेगी तो 18,500 रुपये वेतन मिलेगा। वर्ष 2014 एवं 2019 लोकसभा चुनाव और 2016 एवं 2022 विधानसभा का चुनाव बीत गया, लेकिन अभी तक चौकीदारों का स्थायीकरण नहीं किया गया।
इस दौरान बाले खान, इंद्रजीत, प्रदीप, जोखई, रामरक्षा, रमेश कुमार, बाबूराम, मीरा देवी, रामहित, प्रेम कुमार, रामनाथ आदि मौजूद रहे।