{"_id":"671c097de323f6dd1f074c94","slug":"chaumukh-became-champion-in-block-level-sports-competition-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-134372-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्लाॅक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चौमुखा बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्लाॅक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चौमुखा बना चैंपियन
Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में चौमुखा न्याय पंचायत ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
वहीं ढेकही न्याय पंचायत ने उपविजेता रहा। सभी विजेता बच्चों को मेडल एवं शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
प्राथमिक स्तर कबड्डी बालक वर्ग में बेलवा टीकर विजेता, बिरैचा उपविजेता चौमुखा, बालिका कबड्डी में विरैचा विजेता व चौमुखा उपविजेता रहा। जूनियर बालक वर्ग कबड्डी में बेलवा टीकर प्रथम स्थान व ढेकही दूसरे स्थान पर रहा। जूनियर बालिका कबड्डी में विरैचा विजेता व चौमुखा उपविजेता रही। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भाजपा संजय पांडेय ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल आवश्यक है।
क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक वीरेंद्र यादव ने बेसिक के विद्यालयों में प्रतिभाओं की कमी नहीं संसाधनों के अभाव में भी हमारे बच्चे प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करते है। खंड शिक्षाधिकारी चंद्र भूषण पांडे ने अतिथियों को आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज वर्मा ने किया। कार्यक्रम में भोला मल्ल,ग्राम प्रधान राम निवास सिंह, संजय मणि, उपेंद्र पांडेय, अरविंद गुप्त, घनश्याम यादव, रिजवानुल्लाह, सुधीर श्रीवास्तव, पारस नाथ, दिनेश जागृति त्रिपाठी आदि शिक्षक उपस्थित रहे।क