{"_id":"66662c1abc3cd2799d082a16","slug":"chaudhrahat-maintained-pankaj-becomes-union-minister-for-the-second-time-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-124307-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चौधराहट को कायम, पंकज दूसरी बार बने केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चौधराहट को कायम, पंकज दूसरी बार बने केंद्रीय मंत्री
Mon, 10 Jun 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सातवीं बार सांसद बने पंकज चौधरी को मोदी मंत्रिमंडल में दूसरी बार मंत्री बनाया गया है। इससे जनपदवासी खुशी से झूम उठे। पूर्वांचल की राजनीति के किंग मेकर कहे जाने वाले नौ बार एक दल एक जनपद और एक झंडे के नीचे राजनीति करने वाले केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने सातवीं बार जीत दर्ज कर अपनी चौधराहट को कायम रखा।
केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ खुशी का इजहार किया। गोरखपुर के उद्योगपति स्वर्गीय भगवती चौधरी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी के छोटे सुपुत्र पंकज चौधरी ने गोरखपुर नगर निगम के पार्षद के तौर पर 1989 में राजनीति का सफर शुरू किया। 15 नवंबर 1964 में गोरखपुर के उद्योगपति परिवार में जन्मे पंकज चौधरी की शिक्षा शिक्षा गोरखपुर विश्वविद्यालय से हुई है। वर्ष 1990 में ही भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्य समिति सदस्य हुए। 10 वीं लोकसभा में वर्ष 1991 में महराजगज संसदीय सीट से भाजपा के सिम्बल पर सांसद चुने गए। 11 वीं और 12 वीं लोकसभा में वर्ष 1996, 1998 में सांसद चुने गए। 1999 में सपा के अखिलेश से हार मिली, 2004 में पुनः निर्वाचित हुए। 2009 में कांग्रेस के स्वर्गीय हर्षवर्धन से हार मिली। 2014 से लगातार लोकसभा के सदस्य हैं।
नगर निगम के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और राजनीति के शिखर पर बढ़ते रहे। बीच में दो बार सदन नहीं जा सके, लेकिन अपने क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क कर संघर्ष करते रहे। नतीजतन उन्होंने हैट्रिक लगाई। पंकज चौधरी का कद तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी दिन बढ़ा दिया जिस दिन गोरखपुर में उनकी माता से मिलने प्रधानमंत्री 150 मीटर पैदल चल कर उनके घर पहुंचे। पंकज चौधरी की माता का आशीर्वाद लिया। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पंकज चौधरी की बेटी की शादी के हल्दी के रस्म से उन्हें उठकर जाना पड़ा था और उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया। पंकज चौधरी ने महराजगंज को देश के नक्शे पर उकेरने का कार्य किया है। भाजपा की सरकार बनने के बाद पंकज चौधरी के प्रयास ने जिले की सूरत बदली है। राष्ट्रीय राज मार्ग, राजकीय राजमार्ग के जाल बिछ गए। जिला मुख्यालय पर पासपोर्ट कार्यालय, प्रधान डाकघर, केंद्रीय विद्यालय, पीपीपी मोड मेडिकल कॉलेज, 220 केवीए का विद्युत केंद्र, स्टेडियम के सुंदरीकरण व रेल परियोजना के लिए धन स्वीकृत कराया। आज अधिग्रहित भूमि का धन किसानों को मिल रहा है।