फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chattishgarh CM blemed BJP in KIsan jan chetna rally

छत्तीसगढ़ के सीएम का कार्यक्रम--

Fri, 24 Dec 2021 01:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Chattishgarh CM blemed BJP in KIsan jan chetna rally
भाजपा सरकार में कठिन दौर से गुजर रहा देश का किसान : भूपेश बघेल
विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। ‘देश नहीं बिकने दूंगा’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार आज देश की संपत्ति को बेचने का काम कर रही है। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट को अब अडानी एयर पोर्ट के नाम से जाना जाएगा। जो 50 साल के लिए लीज पर दे दिया गया है। कांग्रेस ने 70 वर्ष में देश को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, स्टील प्लांट सहित साधन संपन्न बनाया। जिसको सरकार धीरे-धीरे बेच रही है। अब सरकार की नजर किसानों की संपत्तियों पर है।
यह बात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फरेंदा क्षेत्र के अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भैया फरेंदा के मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित किसान जनचेतना रैली के दौरान कही। उन्होंने कहा कि महराजगंज किसानों का क्षेत्र माना जाता है लेकिन यहां का किसान अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। उपज का सही मूल्य न मिलना, छुट्टा पशुओं का फसलों को नष्ट कर देने के कारण किसान परेशान हैं। किसान महंगाई के कारण आत्महत्या करने को विवश हैं। कांग्रेस पार्टी की सरकार में हमेशा देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का किसान खुशहाल है जहां पर धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपये प्रति क्विंटल है। वहां पर गोबर की बिक्री कर के किसान हजारों रुपये महीने कमा लेते हैं। कांग्रेस महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिज्ञा कर चुकी है। कांग्रेस ने बोलने की अभिव्यक्ति, सूचना का अधिकार, शिक्षा, भोजन व रोजगार का अधिकार दिया। वहीं, भाजपा सरकार सभी के अधिकार को छीनने का काम किया है। देश को लूटने वाले जनता के सम्मान की रखवाली नहीं कर सकते। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी से मौत को सरकार नकार दी। लॉकडाउन में अधिकतम लोगों का रोजगार छीन गया। यूपी में मौका मिला तो छत्तीसगढ़ की तरह किसानों का भला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed