{"_id":"645e98a8b54f3d3464060184","slug":"charge-of-threatening-maharajganj-news-c-7-1-163608-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मतगणना में शामिल न होने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मतगणना में शामिल न होने की धमकी देने का आरोप
Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 13 May 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम को ज्ञापन देकर बाहर आती सपा प्रत्याशी पुष्पलता मंगल।संवाद
महराजगंज। नगर पालिका परिसर महराजगंज की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार पुष्पलता मंगल ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर कोतवाली पुलिस पर फोन कर धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुष्पलता मंगल ने कहा कि 13 मई को समेकित विद्यालय धनेवा धनेई में मतगणना होना है। पति निर्मेष मंगल सहित अन्य एजेंटों को पुलिस फोन कर पूरा पता नोट कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि धमकी दी जा रही है कि मतगणना में शामिल नहीं होना है। उन्होंने डीएम से एजेंटों को मतगणना स्थल पर जाने देने की मांग की है। इस मौके पर निर्मेष मंगल, दीपक द्विवेदी, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
कोतवाल रवि राय ने बताया कि एजेंटों का आपराधिक इतिहास जानने के लिए चुनाव कार्यालय से फोन नंबर और नाम प्राप्त हुए हैं। जांच के लिए उम्मीदवारों के एजेंटों से जानकारी ली जा रही। पुलिस पर आरोप बेबुनियाद है। संवाद